Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नहीं हुआ उपायुक्त के निर्देश का अनुपालन, चावलीबासा में नहीं लगा चेक पोस्ट

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त आरवा राजकमल के दिए निर्देश का अबतक पालन नहीं किया गया है. अवैध रूप से हो रही बालू और पत्थर का परिवहन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चेक पोस्ट लगाकर नियमित जांच करने का निर्देश दिया था. उपायुक्त के इस निर्देश का अनुपालन अबतक नहीं किया जा सका है. निर्देश देने के डेढ़ माह बाद भी चावलीबासा में अबतक ना चेक पोस्ट लगा और ना वाहनों की जांच ही शुरू हुई. अधिकारियों के इस ढील का फायदा अवैध कारोबार करने वाले उठाते रहे, जिसका नतीजा रहा कि पिछले दिनों कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा के द्वारा गठित विषेष टास्क फोर्स ने अवैध रूप से बालू ले जाते नौ वाहनों को जब्त किया था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-naga-monks-take-out-rath-yatra-here-there-is-a-gathering-of-devotees/">चांडिल

: यहां नागा सन्यासी निकालते है रथयात्रा, श्रद्धालुओं का लगता है जमावड़ा

17 अप्रैल को बैठक में दिया था निर्देश

सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय में उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने जिला स्तरीय माइनिंग टास्क फोर्स से संबंधित बैठक में अवैध बालू एवं पत्थर उठाव संबंधित प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए संलिप्त व्यक्तियों पर नियम संगत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था. बैठक में उन्होंने चौका थाना क्षेत्र के टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चेक पोस्ट लगाकर अवैध बालू और पत्थर परिवहन के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था. इसके साथ ही अवैध खनन के विरुद्ध नियमित औचक निरीक्षण अभियान चलाने के लिए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को चार पुलिस बल प्रदान करने कहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही