Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : बाल गोपाल और यशोदा मैया की कथा सुनकर भावविभोर हुए भक्त

Advertisement
Advertisement
  • चिलगु में आयोजित सनातन धर्म सम्मेलन में पहुंच रहे दूर दराज के श्रद्धालु
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चिलगु में श्रीमद्भागवत कथा प्रचारक समिति द्वारा आयोजित सनातन धर्म सम्मेलन में कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही हैं. प्रतिदिन संध्या काल में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को बाल गोपाल, यशोदा मैया और नटखट कन्हैया की कथा सुनाई गई, जिसे सुनकर श्रद्धलु भावविभोर हो गए. कथावाचक गिरीधारी शास्त्री महाराज द्वारा नटखट कन्हैया की कथा सुनाई तो सभी श्रद्धलुओं के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली. वहीं, जब यशोदा मैया संवाद सुनाई तो सभी लोग भावुक हो उठे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-police-crpf-and-cobra-remained-worried-for-hours-after-the-loud-sound-of-explosion-in-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा में विस्फोट की तेज आवाज के बाद पुलिस, सीआरपीएफ व कोबरा घंटों रहे परेशान

साप्ताहिक हाट में नहीं बिकी मांस-मछली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Katha-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चिलगु में चल रहे सनातन धर्म सम्मेलन से श्रद्धालुओं के साथ दुकानदारों के हृदय में भी आस्था जगी है. श्रीमद्भागवत कथा से उत्पन्न आस्था का ऐसा प्रभाव पड़ा है कि दुकानदारों ने मांस, मछली, अंडा की बिक्री बंद कर दी है. रविवार को लगने वाली साप्ताहिक हाट में इस बार मांस, मछली की दुकानें बंद रहीं. वहीं, प्याज-लहसुन प्रयोग कर तैयार किए जाने वाले खाद्य सामग्री जैसे समोसा, आलू चोप, पकौड़ा, भुजिया, गोलगप्पे भी नहीं बिके. इसके अलावा प्रतिदिन चिलगु मोड़ पर लगने वाली मुर्गा एवं मछली की दुकानें बीते मंगलवार से ही बंद है. सनातन धर्म सम्मेलन को लेकर चिलगु समेत आसपास के गांव कृष्णमय हो गया है. इसे भी पढ़ें : भड़काऊ">https://lagatar.in/maulana-azhari-arrested-from-mumbai-for-giving-inflammatory-speech/">भड़काऊ

भाषण देने के आरोप में मुंबई से मौलाना अजहरी गिरफ्तार, जूनागढ़ ले गयी गुजरात एटीएस

घट गयी शराब की बिक्री 

सनातन धर्म सम्मेलन के कारण चिलगु स्थित सरकारी शराब दुकान में बीते मंगलवार से शराब की बिक्री न के बराबर हो रही है. सुबह से शाम तक जिस सरकारी शराब दुकान में बड़ों से लेकर युवाओं की भीड़ बनी रहती थी, वहां बीते मंगलवार से कोई झांकने तक नहीं जा रहा है. दूसरे क्षेत्र से एक - आध लोग ही शराब खरीदने दुकान पहुंच रहे हैं. दुकानदार ने बताया कि जब से चिलगु में कलश स्थापना हुई हैं, उस दिन से शराब की बिक्री काफी कम हो गई हैं. पहले की तुलना में इस समय 20 प्रतिशत बिक्री हो रही हैं जो दूसरे क्षेत्रों से आने वाले ग्राहक खरीद रहे हैं. संभवतः यह सिलसिला मंगलवार तक चलता रहेगा, क्योंकि श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को होने वाला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही