Search

 
 
 

चांडिल : डैम कॉलोनी में भक्तों ने श्रद्धाभाव से मनाया शनिदेव का जन्म उत्सव

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम कॉलोनी स्थित ईच्छापुरम शनिदेव मंदिर में शनिवार को शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया गया. मंदिर में आयोजित दो दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन शनिवार को सुबह पांच बजे से ग्रहाचार्य शनिदेव महाराज की पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई. इसके बाद दोपहर में हवन-अनुष्ठान हुआ. जन्मोत्सव पर शनि महाराज की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में शनि महाराज के भक्त मंदिर पहुंचे और अनुष्ठान में शामिल हुए. इसकी जानकारी देते हुए स्वामी राकेश बाबा ने बताया कि आषाढ़ अमावस्या के दिन प्रतिवर्ष भगवन शनि का जन्मोत्सव मनाया जाता है. [caption id="attachment_671811" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/chandil-shani-mandir-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डैम कालोनी स्थित मंदिर में स्थापित प्रतिमा[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-street-vendor-workshop-organized-by-national-hawker-federation/">जमशेदपुर

: नेशनल हॉकर फेडरेशन की ओर से स्ट्रीट वेंडर कार्यशाला आयोजित

शाम को भजनों पर झुमेंगे श्रद्धालु

शनिदेव के जन्मोत्सव पर मंदिर प्रांगण में शनिवार की शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया है. भजन संध्या में शामिल होने के लिए संबलपुर से संतोष झा और पूजा झा के अलावा धनबाद से ज्योति पांडेय चांडिल पहुंच रही है. इसके साथ ही टाटानगर के अमित साहू झांकी ग्रुप द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी. इस दौरान शाम को महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा. राकेश बाबा ने बताया कि अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार 18 जून को दोपहर 12 बजे से महा भंडारा का आयोजन किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही