Search

 
 
 

चांडिल : महावीर जयंती पर श्रद्धालुओं ने किया णमोकार मंत्र का जाप

 
Chandil (Dilip Kumar) : भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर जैन धर्मावलंबियों ने भक्ति-भाव से आराधना की और णमोकार मंत्र का जाप किया. वैसे मंगलवार को भी महावीर जयंती मनाई जाएगी. महावीर जयंती के मौके पर ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड़ स्थित भगवान आदिनाथ मंदिर "देवल" में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है. सोमवार को पहले दिन सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी. सभी श्रद्धालु मंदिर में महावीर स्वामी की पूजा-अर्चना किए. इसके पूर्व मंदिर मेंं भगवान की प्रतिमा का अभिषेक किया गया. इसके बाद अष्ट विधि से पूजा कर आर्घ्य अर्पण किया गया. मंदिर में शाम को आरती की जाएगी. [caption id="attachment_598022" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chandil-Mahavir-1-copy.jpg"

alt="" width="600" height="600" /> देवल के अंदर भगवान आदिनाथ की प्रतिमा.[/caption] इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/canopy-displeasure-over-non-construction-of-tory-fly-overbridge-expressed-protest-by-cutting-cake/">चंदवा

: टोरी फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से नाराजगी, केक काटकर जताया विरोध

महावीर स्वामी ने दी थी अहिंसा परमो धर्मः का संदेश

देवलटांड मंदिर कमेटी के मदन माझी ने बताया कि महावीर स्वामी ने ही अहिंसा परमो धर्मः का संदेश दिया था. जैन धर्मावलंबियों द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ उनकी जन्म कल्याणक मनाया जाता है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी उनकी जन्म कल्याणक मनाया जाएगा. इस अवसर पर सुबह भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का अभिषेक करने के बाद अष्ट विधि से पूजा-अर्चना करने के बाद णमोकार मंत्र का जाप किया जाएगा. उन्होंने बताया कि महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार की शाम स्थानीय कलाकारों द्वारा मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है. महावीर जयंती को लेकर गांव में उत्साह का वातावरण है. पूरे गांव में शाकाहार का पालन किया जा रहा है. मंदिर परिसर को जैन ध्वजों से सजाया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही