Search

 
 
 

चांडिल : दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े भक्त, हर-हर महादेव से गुंजायमान रहे शिव मंदिर

 
Chandil (Dilip Kumar) : पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान शिवालयों में भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक के साथ रूद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप भी किया गया. सावन की सोमवारी पर अहले सुबह से ही मंदिरों में बड़ी संख्या में शिव भक्त अपने आराध्य देव के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे. इस दौरान प्राचीनकालीन दलमा बाबा शिव मंदिर, जायदा स्थित ऐतिहासिक बुढ़ाबाबा शिव मंदिर, कुकड़ू प्रखंड के जारगो महादेवबेड़ा स्थित जटाबाबा शिव मंदिर, ईचागढ़ स्थित प्राचीन चतुर्मुखी शिव मंदिर, सोड़ो जारगोडीह महादेव घाट, बारुणा शिव मंदिर, नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के पोड़ाडीह शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी.
इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-pension-acceptance-letter-to-the-beneficiaries-in-mahulia/">गालूडीह

: महुलिया में लाभार्थियों को मिला पेंशन स्वीकृति पत्र

हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजा शिवालय

इस दौरान हर-हर महादेव की जयघोष से शिवालय गूंजने लगे. सोमवारी के अवसर पर शिवालयों के बाहर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ ही भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से कोरोना संक्रमण से लोगों की रक्षा करने की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही