Search

चांडिल : हेरेमुली के देवराज हुए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में सफल

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल के कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत हेरेमुली निवासी देवराज सिंह पातर का चयन पंचायत सचिव के पद पर हुआ है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में वे सफल रहे हैं. आयोग के द्वारा प्रकाशित इंटरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिंदी टंकण अहर्त्ता धारक पद के लिए) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 21 जनवरी 2018, 28 जनवरी 2018 एवं चार फरवरी 2018 को तीन पालियों में आयोजित की गई थी. मेघा क्रमानुसार प्रथम चरण की कौशल जांच परीक्षण के लिए 7457 अभ्यर्थियों को अल्प सूचीबद्ध किया गया है. इसमें क्रमांक 698 में देवराज का नाम है. कौशल परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का प्रारंरिक सत्यापन किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-people-did-shramdaan-in-the-construction-work-of-sun-temple/">लातेहार

: सूर्य मंदिर के निर्माण कार्य में लोगों ने किया श्रमदान

अलकबीर पॉलीटेक्निक में की है मैकेनिकल इंजीनियरिंग

कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह पंचायत अंतर्गत हेरेमुली निवासी देवराज सिंह पातर सेवानिवृत्त शिक्षक दिवंगत भोलानाथ सिंह पातर के पुत्र है. उनकी दीदी प्रतिमा वाला पातर कुकडू प्रखंड की प्रमुख हैं. उन्होंने अलकबीर पॉलीटेक्निक जमशेदपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग पढ़ाई भी की है. पढा़ई में होनहार देवराज के चयन होने पर क्षेत्र में खुशी व्याप्त है. लोगों का कहना है कि सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों का चयन होने से अन्य बच्चों को प्रेरणा मिलती है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girl-molested-in-golmuri-beaten-up-for-protesting/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp