Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विद्यालय भवन जर्जर, मरम्मत के लिए कई बार लगा चुके हैं गुहार, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के बुरुहातु स्थित मध्य विद्यालय का भवन जर्जर अवस्था में है. बरसात के दौरान भवन की छत से पानी टपकता है. पुराने हो चुके दो मंजिला विद्यालय भवन की मरम्मति की मांग को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति ने स्थानीय स्तर पर ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत जिले के उपायुक्त व राज्य के मुख्यमंत्री तक से मांग कर चुके हैं. इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति ने नवंबर 2022 में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान मध्य विद्यालय बुरुहातु में भवन का मरम्मतिकरण करने के साथ नलकूप लगाने, शौचायल में टाईल्स लगाने, कार्यालय में अलमीरा, कुर्सी आदि उपलब्ध कराने की मांग की थी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र नाथ साव ने कहा कि विद्यालय में संसाधनों की कमी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cm-will-inaugurate-the-expansion-plan-of-tinplate-company-on-monday/">जमशेदपुर

: सीएम सोमवार को टिनप्लेट कंपनी की विस्तारीकरण योजना का करेंगे उद्घाटन

फरवरी में फिर किया पत्राचार

सरकार आपे द्वार कार्यक्रम में सौंपे गए पत्र पर कार्रवाई नहीं होने पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने फरवरी 2023 में प्रखंड विकास पदाधिकारी को दोबारा पत्र सौंपकर मध्य विद्यालय बुरुहातु में भवन का मरम्मतिकरण करने के साथ नलकूप लगाने, शौचायल में टाईल्स लगाने, कार्यालय में अलमीरा, कुर्सी आदि उपलब्ध कराने का आग्रह किया. पत्र में कहा गया कि विद्यालय भवन की छत से बरसात के दौरान पानी टपकता है. छत और छज्जा का प्लास्टर टूटकर गिरता है. ऐसे में विद्यालय में कभी भी अनहोनी हो सकती है. विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय भवन की मरम्मत करना आवश्यक है. पत्र की प्रतिलिपि राज्य के मुख्यमंत्री को भी भेजा गया था. पत्र सौंपे जाने के बाद अबतक इस दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है. इसको लेकर ग्रामीणों ने दु:ख जताते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा की तनिक भी चिंता नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही