Search

 
 
 

Chandil : झारखंड दिशोम सरहुल समिति के अध्यक्ष बने दिलीप किस्कू

 
Chandil : झारखंड दिशोम सरहूल (बाहा) समिति की बैठक शनिवार को चांडिल गोलचक्कर स्थि जाहेरथान में संयोजक गुरुचरण किस्कू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया. नई समिति में दिलीप किस्कू को अध्यक्ष और सुगी हांसदा को सचिव बनाया गया. इसके अलावा समिति में संयोजक गुरुचरण किस्कू, सह संयोजक चारुचांद किस्कू, मांझी बाबा तारांचाद टुडू, उपाध्यक्ष गुरुपद हांसदा, सह सचिव मोतीलाल सोरेन, कोषाध्यक्ष बैधनाथ टुडू, प्रेस प्रवक्ता सुदामा हेम्ब्रम को बनाया गया है.

एक अप्रैल को मनाया जाएगा सरहुल

झारखंड दिशोम सरहुल (बाहा) जाहेरथान में आगामी एक अप्रैल को सरहुल पर्व मनाया जाएगा. बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नई समिति को सरहुल की तैयारी करने और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का जिम्मा दिया गया है. बैठक में अरूण टुडू, सोनाराम मार्डी, मनीष टुडू, कासिम किस्कू, शत्रुघ्न मुर्मू, दारायबुरू हांसदा, गुरुपद मार्डी, सोमाय टुडू, सिमल बेसरा, सुमित टुडू, दिनेश मुर्मू, तुम्बा मांझी, कालू टुडू, धनीराम हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : जेलेंस्की">https://lagatar.in/zelensky-reached-britain-tone-softened-said-trumps-support-is-necessary-security-guarantee-is-needed-no-trust-in-putin/">जेलेंस्की

ब्रिटेन पहुंचे, सुर में नरमी आयी, कहा, ट्रंप का समर्थन जरूरी, सुरक्षा गारंटी चाहिए, पुतिन पर भरोसा करना मुश्किल
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही