Search

 
 
 

चांडिल : दिनेश ठाकुर बने चांडिल के नए थानेदार, अवैध कारोबार बंद कराना चुनौती

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने दिनेश ठाकुर को चांडिल के नए थानेदार के रूप में पदस्थापित किया है. वे आदित्यपुर थाना में पदस्थापित थे. इसके पूर्व दिनेश ठाकुर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ थाना में थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं. चांडिल थाना क्षेत्र के बिरीगोड़ा में दलमा की तराई पर चाहरदीवारी के अंदर अवैध रूप से शराब फैक्ट्री का संचालन के मामले में थाना प्रभारी अजित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है. डीआईजी के निर्देश पर हुई छापामारी के बाद उन्ही के आदेश पर निवर्तमान थाना प्रभारी पर कार्रवाई की गई है. दिनेश ठाकुर मंगलवार को चांडिल थाना में योगदान देंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-girls-body-found-naked-fear-of-murder-after-rape/">किरीबुरू

: नग्न हालत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

अवैध कारोबार पर लगाम लगाना चुनौती

दिनेश ठाकुर के लिए चांडिल थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबारों पर लगाम लगाना भी एक बड़ी चुनौती होगी. क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि दलमा के तराई में अवैध शराब बनाने के और भी अड्डे हैं. जहां नकली शराब बनाकर बाजार में बेची जा रही है. वहीं एनएच 33 के किनारे कई डिपो संचालित होता है, जहां अवैध रूप से स्क्रैप कटिंग किया जाता है. वहीं छड़, सिमेंट व अन्य सामग्रियों की कटिंग के लिए भी जगह-जगह डिपो संचालित हो रहे हैं. ऐसे गैर कानूनी कारोबारों को बंद कराना नए थानेदार के लिए चुनौती है. ताकि क्षेत्र में अमन-चैन के साथ लोगों को पुलिस-प्रशासन पर विश्वास बना रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही