Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विहिप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Chandil (Dilip Kumar) : विश्व हिंदू परिषद सरायकेला-खरसावां जिला की बैठक शनिवार को चांडिल स्थित विवेकानंद केंद्र परिसर स्थित हनुमान मंदिर में विहिप के जिला अध्यक्ष राजू चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में हितचिंतक, धर्मरक्षा निधि सहित आगामी होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई. मौके पर जिलाध्यक्ष राजू चौधरी ने कहा की पूरे झारखंड प्रांत के कार्यकर्ताओं का वर्ग (प्रशिक्षण शिविर) चक्रधरपुर के करजों में 21 से 31 मई तक लगेगा. इस वर्ग (प्रशिक्षण शिविर) में पूरे झारखंड प्रांत के कार्यकर्ता भाग लेने वाले हैं. उन्होंने सरायकेला जिला के सभी कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने की अपील की साथ ही वर्ग (प्रशिक्षण शिविर) की तैयारियों की भी चर्चा की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-modern-power-celebrated-earth-day-by-planting-saplings/">आदित्यपुर

: पौधरोपण कर आधुनिक पावर ने मनाया पृथ्वी दिवस

पूरे विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा श्री राम मंदिर 

इस अवसर पर जिला मंत्री अजय मिश्रा एवं जिला कोषाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी सकारात्मक सोंच रखकर कार्य करने वाला कार्यकर्ता के निर्माण से ही हम देश को अग्रणी बना सकते हैं. संगठन मंत्री मिथलेश महतो ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के संदर्भ में बताते हुए कहा कि श्रीराम मंदिर देश का ही नहीं संपूर्ण विश्व के हिंदुओं का सांस्कृतिक, धार्मिक एवं अध्यात्मिक केंद्र होगा. यह मात्र मंदिर ही नहीं बल्कि यह राष्ट्र मंदिर के रूप में विकसित होगा. बैठक में शीतल प्रसाद, जीवन लामा, उमाकांत महतो, भरत पांडेय, सुब्रत सिंहदेव, रंजन झा, नीलरतन खां, अरुण गोराई, रवींद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही