Search

चांडिल : दिसुम जाहेरथान गुंडा में धूमधाम से मना दिशुम सरहुल महोत्सव, हुए रंगारंग कार्यक्रम

Chandil (Dilip Kumar) : अखिल आदिवासी भगवान बिरसा कल्याण समिति गुंडा, नीमडीह की ओर से रविवार को भूमिज समाज के दिशुम जाहेर थान में धूमधाम के साथ दिशुम सरहुल महोत्सव मनाया गया. महोत्सव के दौरान सुबह समाज के द्वारा लाया यानि पुजारी अमृत सिंह का वरण किया गया. इसके बाद सामाजिक झंडोत्तलन के साथ जाहेर थान में पूजा-अर्चना प्रारंभ किया गया. लाया ने पूरे क्षेत्र की तरक्की और लोगों के सुख-समृद्धि के लिए ईष्टदेव से कामना की. इसके बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. लोगों को प्रसाद के रूप में साल का फूल दिया गया, जिसे पुरुष अपने कान में और महिलाएं अपने बालों के जुड़े में लगाई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-akash-became-minister-of-seraikela-kharsawan-district-bjym/">चांडिल

: सरायकेला-खरसावां जिला भाजयुमो के मंत्री बने आकाश

समाज के नाम दिया संदेश

पूजा-अर्चना के बाद समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा समाज के नाम संदेश दिया गया. मौके पर गणमान्यों ने समाज की पूजा-पद्धति, विधि-विधान, धर्म, पहचान, परंपरा, संस्कृति समेत अन्य विषयों पर चर्चा की और लोगों को अपनी परंपरा से जुड़े रहने का संदेश दिया. मौके पर हरेकृष्ण सिंह सरदार, हीरालाल सिंह सरदार, जगन्नाथ सिंह सरदार, आरती सिंह सरदार, खुशबू सिंह सरदार समेत अन्य लोगों ने वर्तमान समय में अपनी परंपरा और पहचान को बचाए रखने के लिए लोगों के दायित्वों पर विशेष चर्चा की. दिशुम सरहुल महोत्सव के दौरान समाज के सभी लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण किए. इसके बाद सरहुल नृत्य के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. मौके पर मांदर व नगाड़े की थाप पर महिला, पुरुष व बच्चे एक साथ कदम से कदम मिलाकर थिरने लगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp