Search

 
 
 

चांडिल : विस्थापित मुक्ति वाहिनी ने दी डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धाजंलि

 
Chandil (Dilip Kumar) : विस्थापित मुक्ति वाहिनी ने शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई. चांडिल डैम के नौका विहार परिसर में भारत रत्न डॉ आंबेडकर की तस्वीर पर उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर विमुवा के श्यामल मार्डी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने ही धर्म की आजादी, छुआछूत व भेदभाव को खत्म करने की मुहिम शुरू की थी. बाबा साहेब ने महिलाओं के लिए व्यापक आर्थिक और सामाजिक अधिकारों के लिए तर्क दिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-tribute-paid-to-constitution-maker-baba-saheb/">चक्रधरपुर

: संविधान रचयिता बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि

बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों के लिए नागरिक सेवा, शिक्षा और नौकरियों के आरक्षण की व्यवस्था शुरू करने के लिए सकारात्मक प्रयास किया. उनके बगैर सामाजिक समरसता की परिकल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया. इस अवसर पर किरन वीर, नवकिशोर गोप, चंदन कुमार, ठाकुरदास गोप, राजीव गोप, विनोद रजवार, अंबिका माहतो, शांति राम, रविंद्र सिंह मुंडा, उपवन गोप, भैरव गोप, अशोक हांसदा, बलिराम गोप, शैलेंद्र मुंडा, विश्वजीत माहतो व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही