Search

 
 
 

चांडिल : अंचल सह प्रमंडल कार्यालय के समक्ष पांच जुलाई को फिर उमड़ेंगे विस्थापित

 
Chandil (Dilip Kumar) : सुवर्णरेखा परियोजना के अधीक्षण अभियंता के पुराने कार्यालय भवन के समक्ष अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच का अनिश्चितकालीन धरना जारी है. 16 जून से शुरू किए गए धरना के दौरान विस्थापित चरणबद्ध अलग-अलग आंदोलन भी कर रहे हैं. धरना देने के बाद विस्थापितों ने पुनर्वास कार्यालय और विकास भवन आदित्यपुर का गेट जाम करने के साथ कार्यालय के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं विस्थापितों ने कार्यालय के कई विभागों के अधिकारियों के कक्ष में तालाबंदी भी कर दी थी. अब विस्थापितों के आंदोलन का तीसरा चरण पांच जुलाई को होगा. इसको लेकर विस्थापित व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-create-havoc-in-jamua-uttamrit-middle-school/">चाकुलिया

: जमुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हाथियों ने मचाया उत्पात

कार्यालय के बाहर थूकेंगे विस्थापित

मंच के संस्थापक राकेश रंजन महतो ने बताया कि अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के आंदोलन का तीसरा चरण पांच जुलाई को होगा. इसके तहत ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सुवर्णरेखा परियोजना के अंचल सह प्रमंडल कार्यालय में पुनर्वास संबंधी और विस्थापितों के लिए किसी प्रकार का काम नहीं होने के कारण उक्त कार्यालय अब कूड़ेदान के समान है. चांडिल डैम के विस्थापित इस कार्यालय को कूड़ेदान समझ कर उसके बाहर थूकेंगे. वहीं कार्यक्रम के तहत उसी दिन धरनास्थल से चांडिल बांध तक विस्थापित अधिकार महारैली निकाली जाएगी. इस कार्यक्रम को लेकर चांडिल डैम के डूब क्षेत्र के गांवों में व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही