Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 22 नवंबर से धरना व 24 जनवरी से भूख हड़ताल पर डटे हैं आरआईटी के मृतक कर्मी के आश्रित

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर स्थित पूर्व के आरआईटी काल के मृतक कर्मचारियों की पत्नियां अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर पिछले 22 नवंबर 2022 से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी थीं. जब उनकी बातें नहीं सुनी गई तो मृत कर्मचारियों की पत्नियां 24 जनवरी 2023 से भूख हड़ताल पर बैठी हैं. भूख हड़ताल का आज पांचवां दिन है लेकिन अब तक इन पीड़ित विधवा महिलाओं का हाल जानने संस्थान का कोई व्यक्ति नहीं आ रहा है. इन आरआईटी के मृतक कर्मी के आश्रितों का कोई सुधि नहीं ले रहा है. अब कर्मियों के पत्नियों का बुरा हाल हो रहा है. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-became-the-champion-after-defeating-godda-in-the-inter-district-under-19-cricket-competition/">चाईबासा

: अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में गोड्डा को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम बना चैंपियन

हड़ताल में ये सभी महिलाएं हैं शामिल

हड़ताल पर बैठे मृत कर्मचारी के पत्नीयों में सदाशिव मुखी की पत्नी विमला देवी, जौहर मुखी की पत्नी मुन्नी देवी, कार्तिक मुखी की पत्नी सायबान मुखी, कल्लू नायक की पत्नी छाया देवी, शरद मुखी की पत्नी नीलमणि मुखी शामिल हैं. इनलोगों ने लगातार मीडिया के संवाददाता से बात करते हुए कहा कि संस्थान के लोग अब भी कागजी प्रक्रिया की ही बात कह रहे हैं. यह बात पिछले 10 वर्षों से कही जा रही है. जबकि भूख हड़ताल पर बैठी इन महिलाओं का हाल जानने 5 दिनों से जिला प्रशासन के लोग आ रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही