Search

 
 
 

चांडिल : विस्थापित युवाओं ने पर्यटन स्थल के निर्माण व संचालन की मांगी जिम्मेदारी

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढपातकुम के शिक्षित बेरोजगार विस्थापित युवक संघ ने पातकुम-ईचागढ़ के करकरी नदी घाट में शुरू होने वाले पर्यटन स्थल का संचालन की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई है. ईचागढ़-पातकुम के पर्यटन स्थल का संचालन करने के संबंध में संघ ने चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र सौंपा है. संघ ने कहा कि ईचागढ़ एवं पातकुम के शिक्षित बेरोजगार विस्थापित युवकों को पर्यटन स्थल का निर्माण एवं संचालन कार्य मिलने से बेरोजगार विस्थापित युवकों को रोजगार का श्रोत मिलेगा. संघ ने अनुमंडल पदाधिकारी के अनुपस्थिति में कार्यालय के प्रधान सहायक को पत्र सौंपा है. इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-executive-district-president-felicitated-at-shriram-youth-sporting-club/">आदित्यपुर

: श्रीराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब में कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष का अभिनंदन

पर्यटन स्थल बनने से क्षेत्र का होगा विकास

करकरी नदी के ईचागढ़-पातकुम घाट में पर्यटन स्थल बनने से जहां बेरोजगार विस्थापित युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं, क्षेत्र का भी विकास होगा. दूर-दराज से सैलानियों के पहुंचने से कई परिवारों को आजीविका का साधन मिलेगा. चांडिल डैम के अलग-अलग क्षेत्र में पर्यटन स्थल का विकास कर युवाओं को इससे जोड़ने से विस्थापित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का साधन मिलेगा, जिससे पलायन भी रूकेगा. शिक्षित बेरोजगार विस्थापित युवक संघ ने पत्र की प्रतिलिपि ईचागढ के प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता सुवर्णरेखा बांध प्रमंडल संख्या दो, चांडिल को भी भेजा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही