Search

 
 
 

चांडिल : नौ लाभुकों के बीच 67 हजार 500 रुपये की परिसंपत्ति वितरित

 
Chandil (Dilip Kumar) : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बुधवार को चांडिल प्रखंड के नौ लाभुकाें के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया. चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने इस योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के नौ लाभुकों के बीच चार हजार पांच सौ चूजा के साथ 12 बैग मुर्गी दाना, ड्रींकर व फीडर सेट का वितरण किया. 500 ब्रायलर कुक्कुट योजना की कुल लागत 67 हजार पांच सौ रुपये है. शत प्रतिशत अनुदान आधारित योजना के तहत चांडिल प्रखंड के मंगल माझी, लखीरानी टुडू, बादल हांसदा, ठाकुरमुनी हांसदा समेत अन्य पांच लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-open-second-branch-of-kendriya-vidyalaya/">जमशेदपुर

: केंद्रीय विद्यालय की दूसरी शाखा खोलने की मांग

वैकल्पिक रोजगार की ओर दें ध्यान

मोके पर चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकार मनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अल्प वृष्टि को देखते हुए लोगों को वैकल्पिक रोजगार की ओर ध्यान देने की जरूरत है. इसी को ध्यान में रखते हुए शत-प्रतिशत अनुदान आधारित योजना के तहत कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जनजाति के नौ लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही