Search

 
 
 

चांडिल : ओलचिकी हूल बैसी की जिला समिति गठित

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम स्थल स्थित शीशमहल चांडिल में रविवार को ओलचिकी हूल बैसी की ओर से नेपाल चंद्र बेसरा के अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई. बैठक का संचालन गोपाल मार्डी ने किया. बैठक में संताली भाषा की पाठ्य-पुस्तकों को ओलचिकी लिपि में छापने, संताली भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, संताली भाषा के शिक्षकों की बहाली करने, संताली अकादमी का गठन करने आदि प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-legal-services-cum-mega-empowerment-camp-organized/">साहिबगंज

: विधिक सेवाएं-सह-मेगा सशक्तिकरण शिविर आयोजित

डॉ. अर्जुन टुडू बने समिति के अध्यक्ष 

बैठक में ओलचिकी हूल बैसी का जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया. समिति में अध्यक्ष डाॅ. अर्जुन टुडू, उपाध्यक्ष सामू किस्कु व गोपाल मार्डी, सचिव नवीन मुर्मू, सह सचिव रतन मार्डी व किसून मुर्मू, कोषाध्यक्ष भुजाय मुर्मू, सह कोषाध्यक्ष अक्षय हेम्ब्रम, नरेंद्र मांझी व प्रत्येक प्रखंड से दो-दो कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो चार जुलाई को झारखंड बंद किया जाएगा. बैठक में विभिन्न प्रखंडों से पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था मांझी परगाना महल के पदाधिकारी, आसेका झारखंड के पदाधिकारी, संताली लेखक संघ के पदाधिकारी, अन्य विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और समाज सेवी उपस्थित थे. अंत में सोनु राम मार्डी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही