Search

 
 
 

Chandil : जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चांडिल में निकाली प्रभात फेरी

 
Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में गुरुवार को चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में 90 दिवसीय विधिक जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई. इसके तहत सुबह 8:30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जो अनुमंडलीय न्यायालय से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस न्यायालय परिसर में संपन्न हुई. प्रभात फेरी में अपर जिला सत्र न्यायाधीश 1 सचिन्द्र सिंन्हा, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति, चांडिल के सचिव अमित खन्ना, अधिकार मित्र कार्तिक गोप, भुपेन चंद्र महतो, न्यायालय के कर्मचारी विनोद सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुबोध महतो, लक्ष्मी सिंह समेत कई लोग शामिल हुए.

लोगों को दी जाएगी कानूनी जानकारी

प्रभात फेरी का उद्देश्य लोगों तक नि:शुल्क विधिक सेवा पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों व कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है. प्राधिकार के सचिव अमित खन्ना ने बताया कि अभियान के दौरान 90 दिनों तक विभिन्न विद्यालय एवं गांवों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही अलग-अलग गतिविधियों के माध्‍यम से लोगों को कानूनी जानकारी प्रदान की जाएगी. समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक नि:शुल्क विधिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है. जिसे पूरा करने के लिए अधिकार मित्र भी सक्रिय हैं. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही