Search

 
 
 

Chandil : जिला खनन विभाग ने की ईचागढ़ में बालू स्टॉक यार्डों की जांच

 
Chandil (Dilip Kumar) : जिला खनन विभाग की टीम अलग-अलग स्थानों में बालू के अवैध कारोबार रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में मंगलवार को जिला खान निरीक्षक के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने ईचागढ़ क्षेत्र में बालू के स्टॉक यार्डों में बालू की जांच की. बालू की नापी लेने के बाद स्टॉक पंजी से उसका मिलान किया गया.

वर्तमान स्थिति और स्टॉक पंजी का मिलान किया गया

जिला खान निरीक्षक समीर ओझा ने बताया कि जांच अभियान के दौरान ईचागढ़ क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्टॉक यार्डों में बालू स्टॉक की वर्तमान स्थिति और स्टॉक पंजी का मिलान किया गया. ये रूटीन वर्क है. विभाग की ओर से समय-समय पर स्टॉक यार्डों में बालू की नापी की जाती है. उन्होंने बताया कि स्टॉक पंजी, बालू स्टॉक और चालान की जांच की जाएगी.

खनन विभाग रोज अभियान चला रहा है : ज्योतिशंकर सतपथी

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ज्योतिशंकर सतपथी ने बताया कि खनन विभाग जिला के विभिन्न स्थानों में रोज अभियान चला रहा है. उन्होंने कहा कि बालू का कारोबार सरकार के द्वारा निर्धारित नियम के अनुसार हो इसका प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-police-investigates-the-murder-of-district-president-of-para-teachers-association/">Chandil

: पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष की हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही