Search

 
 
 

चांडिल : जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा में गुटबाजी और अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं

 
Chandil (Dilip Kumar) : भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बिजय महतो ने कहा कि संगठन में गुटबाजी और अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है. भाजपा का संगठन नीति सिद्धांत पर चलता है. उन्होंने कहा कि कुकड़ू में पार्टी के जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की अनुपस्थिति में लोगों को संगठन में शामिल कराना अलग परंपरा है. पार्टी ने इस पर संज्ञान लिया है. कुकड़ू मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर इस मामले पर कार्रवाई की जायेगी. किसी को भी पार्टी में शामिल कराने से पहले कई प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है. इसे भी पढ़ें : फ्लाइट">https://lagatar.in/ranchi-civil-court-refuses-to-grant-bail-to-jamshedpurs-aishwarya-who-smokes-cigarette-in-flight/">फ्लाइट

में सिगरेट पीने वाली जमशेदपुर की एश्वर्या को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट का इनकार

कुकड़ू में कई लोगों ने थामा था भाजपा का दामन

कुकडू हाट टोला में सोमवार को कई लोगों ने भाजता के नीति-सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा था. सभी नवागंतुकों को भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विनोद राय, ईचागढ़ प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव समेत अन्य कई नेताओं ने पार्टी का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया था. इस कार्यक्रम में न तो भाजपा के जिलाध्यक्ष थे और ना मंडल अध्यक्ष. बगैर जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष के किसी को पार्टी में शामिल कराना भाजपा के नीति में नहीं है. जिलाध्यक्ष बिजय महतो ने कहा कि इसकी सूचना पार्टी के प्रदेश कार्यालय को दे दी गई है. विदित हो कि बीते दिनों पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा था कि संगठन में गुटबाजी नहीं है, हो सकता है कि कहीं अनुशासनहीनता हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही