Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जिला लोक जनप्रतिनिधि निगरानी परिषद गठित, जिप सदस्य झींगी बनी अध्यक्ष

  • अवैध बालू कारोबार रोकने और सरकारी विकास योजनाअों की निगरानी करेगा परिषद
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले में बालू का अवैध कारोबार और सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को रोकने और निगरानी करने के लिए जिला लोक जनप्रतिनिधि निगरानी परिषद का गठन किया गया है. परिषद के संयोजक मंडली की चौका थाना के समीप फूलो-झानो चौक परिसर में हुई बैठक में पदाधिकारियों का चयन किया गया. परिषद के पदाधिकारी व सदस्य बालू के अवैध खनन और परिवहन के अलावा विकास कार्यों की निगरानी करेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-holi-milan-of-mig-public-kali-puja-committee-on-saturday/">आदित्यपुर

: एमआईजी सार्वजनिक काली पूजा कमेटी का होली मिलन शनिवार को
इसमें अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग को इसकी जानकारी देते हुए समुचित कार्रवाई करवाएगा. परिषद के सदस्यों ने कहा कि बालू के अवैध कारोबार को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला हमेशा से सुर्खियों में रहता है. बालू के अवैध कारोबार से सरकार के राजस्व ही हानि हो रही है. वहीं दूसरी और क्षेत्र के नवयुवकों में गलत काम कर पैसे कमाने की प्रवृति बढ़ रही है. इसे रोकना हर अमन पसंद लोगों की जिम्मेदारी बनती है. इसे भी पढ़ें : सिंगल">https://lagatar.in/single-bench-said-comply-with-the-order-otherwise-the-chief-secretary-should-be-present-double-bench-imposed-stay/">सिंगल

बेंच ने कहा- आदेश का अनुपालन करें नहीं तो मुख्य सचिव हों हाजिर, डबल बेंच ने लगाया स्टे

देवेंद्र नाथ चांपिया के मार्गदर्शन में बनी समिति

फूलो-झानो चौक पर बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ चांपिया समेत कई जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, वार्ड सदस्य, मुंडा, पारंपरिक माझी, ग्राम सभा, संयोजक मंडली के सदस्य और कई जन संगठनों के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय लोक जनप्रतिनिधि निगरानी परिषद का गठन किया गया. बैठक में बताया गया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ईचागढ़ व तिरुलडीह थाना क्षेत्र के साथ ही कपाली ओपी क्षेत्र में बालू का अवैध कारोबार परवान पर है. इसे भी पढ़ें : सिंगल">https://lagatar.in/single-bench-said-comply-with-the-order-otherwise-the-chief-secretary-should-be-present-double-bench-imposed-stay/">सिंगल

बेंच ने कहा- आदेश का अनुपालन करें नहीं तो मुख्य सचिव हों हाजिर, डबल बेंच ने लगाया स्टे
पुलिस-प्रशासन के नाक के नीचे से बालू का अवैध खान कर परिवहन किया जा रहा है और पदाधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं. परिषद के सदस्यों ने कहा कि अपने क्षेत्र की खनिज संपदा को गैरकानूनी ढंग से खनन और परिवहन को रोकने के लिए अब परिषद काम करेगा. क्षेत्र में गैर कानूनी कार्यो को बढ़ावा देने वाले पदाधिकारी व इससे से जुड़े लोगों के खिलाफ भी विभिन्न मंचों पर आवाज बुलंद किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-tusk-elephant-broke-the-boundary-wall-of-sunil-barlas-garden-in-kumdih-village-ate-vegetables/">किरीबुरु

: दंतैल हाथी ने कुमडीह गांव में सुनील बारला के बगान की चाहदीवारी तोड़ी, सब्जियां खाईं

सविता मार्डी को चुना गया महासचिव

जिला स्तरीय लोक जनप्रतिनिधि निगरानी परिषद का अध्यक्ष कुचाई के जिला परिषद सदस्य झींगी हेंब्रम को चुना गया. वहीं परिषद का महासचिव चांडिल पश्चिम भाग के जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी को चुना गया. असके अलावा ईचागढ़ भाग दो के जिला परिषद सदस्य ज्योतिलाल माझी को कोषाध्यक्ष, विजय कुईरी को सचिव, माझी बाबा महेंद्रनाथ माझी को उपाध्यक्ष, विशेश्वर माझी को सह सचिव, शाहजहां अंसारी को सह कोषाध्यक्ष, आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रकाश मार्डी को अनुमंडल संयोजक, डोमन बास्के को जिला सह संयोजक, कर्मू चंद्र मार्डी को सलाहकार और राधाकृष्ण सिंह मुंडा को संरक्षक नियुक्त किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही