Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने राशन डीलरों के साथ की बैठक

Advertisement
Advertisement
  • कुकडू प्रखंड क्षेत्र के नौ राशन डीलरों पर गिरेगी गाज, किया शोकॉज
Chandil (Dilip Kumar) : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के वैसे राशन डीलर जिन्होंने 90 प्रतिशत से ज्यादा राशन वितरण किया है, उन्हें आपूर्ति विभाग ने सम्मानित किया है. वैसे राशन डीलर जिन्होंने 90 प्रतिशत से कम राशन वितरण किया है, उन्हें कार्य में शिथिलता बरतने के मामले में शो कॉज किया गया है. कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में राशन डीलरों के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा ने समीक्षात्मक बैठक में डीलरों को सम्मानित किया. बैठक में कुकड़ू प्रखंड के प्रभारी बीडीओ कीकू महतो भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-rajesh-demanded-to-make-ho-tribal-mla-sonaram-sinku-a-minister/">किरीबुरु

: हो आदिवासी विधायक सोनाराम सिंकू को मंत्री बनाने की राजेश ने की मांग
इस दौरान करीब दो दर्जन राशन डीलरों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया जबकि कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में नौ राशन डीलरों को शो कॉज जारी किया गया. मौके पर डीएसओ ने पीडीएस दुकानदारों से उनकी समस्याओं को बारी-बारी से सुना. उन्होंने डीलरों को राशन मिलने के बाद कार्य दिवस में पारदर्शिता के साथ लाभुकों के बीच अनाज का वितरण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अनाज वितरण मामले में शिकायत मिलने पर डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : प्रपोज">https://lagatar.in/propose-day-express-your-feelings-in-a-romantic-manner/">प्रपोज

डे : रोमांटिक अंदाज में बयां करें दिल की बात, सामने वाला नहीं कर पायेगा इनकार

इन डीलरों को किया शोकॉज

अनाज वितरण में शिथिलता बरतने के आरोप में डीएसओ ने कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के नो राशन डीलरों के खिलाफ शो कॉज जारी किया हे. इनमें जनहित महिला समिति सापारूम, शंभुनाथ मांझी, मां संतोषी महिला समिति नूतनडीह, सुषेण चंद्र महतो, रघुनाथ प्रमाणिक, श्याम महिला समिति श्यामनगर, जागृति जय मां दुर्गा महिला समिति चानो, आनंद दुलाल बनर्जी, सामुल सिंह मुंडा शामिल हैं. बैठक में डीएसओ झुनू कुमार मिश्रा ने ओड़िया पंचायत के दुलमी गांव के राशन डीलर आनंद दुलाल बनर्जी को फटकार लगाते हुए यथाशीघ्र बकाया राशन वितरण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : दरभंगा">https://lagatar.in/darbhanga-three-bike-riding-youths-died-after-being-hit-by-highway/">दरभंगा

: हाइवा की चपेट आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत, देर रात तक आक्रोशितों ने मचाया हंगामा
डीएसओ ने बैठक में कहा कि यदि राशन डीलर आनंद दुलाल बनर्जी के द्वारा बकाया राशन वितरण नहीं किया जाता है तो एफआईआर किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी. मालूम हो कि दुलमी गांव के राशन डीलर आनंद दुलाल बनर्जी पर नवंबर माह से राशन वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए दुलमी गांव के कार्डधारियों ने बीडीओ को ज्ञापन दिया है और चार माह का राशन वितरण कराने का मांग किया है. वहीं कार्डधारियों ने चार माह का राशन वितरण नहीं होने पर प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही