Search

 
 
 

Chandil : कपाली में गैंता से तलाकशुदा दामाद ने ससुर को मारा, मौत

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर बाबा गुंडी में तलाकशुदा दामाद ने अपने ससुर पर गैंता से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इससे उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान 65 वर्षीय अब्दुल सलीम के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतक अब्दुल सलीम की पुत्री साईका की शादी करीब पांच माह पहले ही लोहरदगा के फैजल अंसारी के साथ हुई थी. मृतक की बेटी का शादी के कुछ दिन बाद ही दामाद से तलाक हो गया था. बेटी का तलाक होने के बाद अब्दुल सलीम अपने बेटी साईका की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी. बताया जा रहा है कि मृतक अब्दुल सलीम की बेटी साईका की दूसरी शादी बुधवार को होने वाली थी. मंगलवार को हल्दी का रस्म था, लेकिन घर में खुशी का माहौल गम में बदल गया और घर से जनाजा उठा. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-national-conference-congress-alliance-headed-towards-a-thumping-majority-with-more-than-50-seats/">जम्मू-कश्मीर

:  . नेशनल कॉन्फ्रेंस- कांग्रेस अलायंस 50 से अधिक सीटों के साथ प्रचंड बहुमत की ओर

पुलिस ने शुरू की जांच

[caption id="attachment_961305" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Chandil-Gainta-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मृतक के घर के बाहर लगी भीड़.[/caption] ससुर द्वारा अपनी बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर देने से तलाकशुदा दामाद फैजल अंसारी काफी नाराज था. जानकारी के अनुसार इस बीच सोमवार की रात फैजल अंसारी अपने ससुराल इस्लामनगर बाबा गुंडी पहुंचा. रात को खटिया में सो रहे ससुर अब्दुल सलीम पर मौका देखकर फैजल अंसारी ने गैंता से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि गैंता से हमला करने से अब्दुल सलीम की मौके पर ही मौत हो गई. ससुर पर गैंता से हमला करने के बाद फैजल अंसारी मौके से फरार हो गया. वहीं अब्दुल सलीम की हत्या होने पर उनके परिजन का रो-रोकर बेहाल है. इधर हत्या की सूचना पर कपाली ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ इस्लामनगर बाबा गुंडी पहुंची. पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के बाद जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तार के लिए छापामारी की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही