Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएमसी जाहेरडीह बना विजेता

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन के तत्वावधान में ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा पंचायत अंतर्गत सालबनी मैदान में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक राजीव कुमार, राकेश घोष, शक्ति पद महतो व संतोष मुर्मू की अगुवाई में किया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-forgiveness-of-sins-sought-on-shab-e-baraat/">चांडिल

: शब-ए-बारात पर मांगी गई गुनाहों की माफी
इसके तहत बालक वर्ग का दौड़ और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मंच प्रदान करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करता है. नेहरू युवा केंद्रों की स्थापना वर्ष 1972 में ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और कौशल के विकास के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी. इसे भी पढ़ें : अर्थशास्त्री">https://lagatar.in/economist-amartya-sen-called-the-electoral-bond-scheme-a-scam-expressed-happiness-when-the-supreme-court-canceled-it/">अर्थशास्त्री

अमर्त्य सेन ने चुनावी बांड योजना को घोटाला बताया, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया, तो खुशी जाहिर की

सुजन माझी ने जीता दौड़ 

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग के लिए पांच सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ प्रतियोगिता में खूनडीह के सुजन माझी विजेता बने. वहीं नूतनडीह के सोमनाथ बेसरा उपविजेता रहे. फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल चार टीमें शामिल हुई, जिनमें प्रथम पुरस्कार डीएमसी जाहेरडीह और द्वितीय पुरस्कार बीबीसी सालबनी को मिला. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bishu-submitted-memorandum-claiming-the-post-of-bjym-district-president/">आदित्यपुर

: बिशु ने ज्ञापन सौंप भाजयुमो जिलाध्यक्ष की दावेदारी की
फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने रोमांचकारी खेल का प्रदर्शन किया. हम किसी से कम नहीं की तर्ज पर अंतिम समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ी खेलते रहे. अंत में जाहेरडीह की टीम सालबनी की टीम पर हावी हो गया और पेनल्टी के माध्यम से प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया. विजेताओं को ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र दिया गया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही