Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनुमंडल क्षेत्र के लोगों से छोटे निजी वाहनों का ना लें टोल शुल्क : विधायक

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के पाटा गांव के समीप बनाए गए टोल प्लाजा को लेकर क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए ईचागढ़ की विधायक सविता महतो टोल संचालक से मिलीं. इसके पूर्व मंगलवार की रात उन्होंने एनएचएआई के डायरेक्टर कर्नल एएस कपूर से मिलीं और कहा कि चांडिल अनुमंडल के लोगों से छोटे-छोटे निजी वाहनों से किसी तरह का टोल शुल्क नहीं लिया जाए. इस पर एनएचआई के अधिकारियों ने सहमति जताई. वहीं, ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के लोगों के द्वारा निरंतर टोल शुल्क लिए जाने की सूचना मिलने पर विधायक सविता महतो बुधवार को टोल प्लाजा पहुंची और टोल संचालकों से मुलाकात की. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-viral-fever-outbreak-increased-number-of-patients-in-sadar-hospital/">हजारीबाग:

 वायरल फीवर का प्रकोप, सदर अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

क्षेत्र के लोगों से शुल्क नहीं लेने का लिया गया था निर्णय

इस दौरान उन्होंने संचालकों से ऐसी व्यवस्था करने के लिए कहा जिससे टोल के कारण स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से निजी वाहनों के लिए किसी प्रकार का टोल नहीं लेने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व में भी चांडिल अनुमंडल कार्यालय में एनएचआई के अधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य लोगों की बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के लोगों से टोल शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया गया था. विधायक के साथ झामुमो के वरिष्ठ नेता गुरुचरण किस्कू, पप्पु वर्मा, सुगी हांसदा समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-villagers-meeting-organized-in-hudangda-regarding-jal-jeevan-mission/">बंदगांव

: हुड़ंगदा में जल जीवन मिशन को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

वार्ता में सारी समस्याओं का होगा निदान : जिप अध्यक्ष

पाटा में टाेल टैक्स वसूली शुरू होने के बाद उत्पन्न समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला-खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा बुधवार को टोल प्लाजा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने टोल प्लाजा के कार्यों का जायजा लिया और प्लाजा में काम करने वालों से बात की. इस दौरान उन्होंने टोल संचालक से स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने और सुविधाएं देने की बात कही. इस दौरान जिप अध्यक्ष ने चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को टोल टैक्स से राहत देने की मांग की. मौके पर टोल संचालकों ने बताया कि एक-दो दिनों में टोल संचालक अनुमंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय गणमान्यों के साथ वार्ता करेगी और सारी समस्याओं का निदान करेगी. जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि वार्ता के दौरान सारी समस्याओं का निदान निकाल ले, ताकि बाद में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही