Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ड्रैगन राईडर ने जीता चांडिल लीजेंड प्रीमियर लीग का खिताब

Chandil (Dilip Kumar) : लक्की बॉयज क्लब की ओर से सिंहभूम कॉलेज चांडिल के निकट स्थित मैदान में आयोजित चांडिल लीजेंड प्रीमियर लीग का खिताब ड्रैगन राईडर की टीम ने अपने नाम कर लिया. रविवार की रात खेले गए फइनल मुकाबले में ड्रैगन राईडर का भीडंत किलर व्हेल्स के साथ हुआ. नाइट मैच देखने को बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी. ग्रैंड फिनाले में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saurabh-vishnu-launched-public-relations-campaign-in-jugsalai-harijan-basti/">जमशेदपुर

: सौरभ विष्णु ने जुगसलाई हरिजन बस्ती में चलाया जनसंपर्क अभियान
उन्होंने फाइनल मैच के दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. मौके पर उन्होंने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र हर मामले में पिछड़ा क्षेत्र है. यहां सुविधाओं की कमी के कारण प्रतिभावान युवा आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. अनुमंडल क्षेत्र में कई अच्छे और मेहनती खिलाड़ी हैं, जिनकी प्रतिभा सुविधा के अभाव में कुंठित हो रही हैं. हरेलाल महतो ने कहा कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में क्रिकेट स्टेडियम की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : बिजली">https://lagatar.in/lok-adalat-on-april-27-to-settle-electricity-and-check-bounce-cases/">बिजली

और चेक बाउंस केस निपटाने के लिए 27 अप्रैल को लोक अदालत

रोमांचकारी रहा फाइनल मुकाबला

चांडिल लीजेंड प्रीमियर लीग का फइनल मुकाबला रोमांचकारी रहा. ड्रैगन राईडर और किलर व्हेल्स की टीम के बीच हुए फाइनल मैच में किलर व्हेल्स ने पहले बल्लेबाजी की. धमाकेदार हुए ग्रैंड फिनाले में किलर व्हेल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में कुल 160 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रैगन राईडर की टीम ने 12 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब को अपने नाम कर लिया. इसके पूर्व टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच शनिवार को खेला गया था. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dead-body-of-youth-recovered-police-busy-in-identification/">लातेहार

: युवक का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
चांडिल लीजेंड प्रीमियर लीग नाइट मैच के विजेता टीम को 75 हजार रुपये व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया. वहीं उप विजेता टीम को 55 हजार रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले टीम को 20 हजार रुपये का पुरस्कार राशि प्रदान किया गया. उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट का आयोजन 30 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ियों के लिए था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही