Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दुर्घटना के बाद वाहन के अंदर फंसा चालक, ग्रामीणों ने निकाला

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : रांगामाटी-सिल्ली सड़क पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़ कटिंग तालाब के पास सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना में एक ट्रक का चालक जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एक ट्रक का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था. जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मुश्किल से बाहर निकाला. दूसरे वाहन का चालक सुरक्षित बताया गया. दुर्घटना के बाद एकत्रित स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ईचागढ़ थाना की पुलिस को दी. सूचना पाते ही ईचागढ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कवायद शुरू की. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cleaning-of-drains-started-due-to-rain-work-going-on-in-ward-17/">आदित्यपुर

: बरसात को लेकर नालों की सफाई शुरू, वार्ड 17 में चल रहा काम

पुलिस ने वाहनों को किया जब्त

इस संबंध में ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे. इसी क्रम में पहाड़ कटिंग तालाब के पास ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक के किनारे से टकरा गया. दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. दुर्घटना स्थल पर तीखा मोड़ है, जहां आए दिन वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं. दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए उक्त सड़क पर आवागमन बाधित हो गया था. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-pasted-advertisements-at-the-house-of-absconding-accused-for-two-years/">चक्रधरपुर

: दो वर्ष से फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही