Search

 
 
 

Chandil : सरायकेला-खरसावां में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

 
Chandil (Dilip Kumar): सरायकेला-खरसावां के जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के निर्देशानुसार मंगलवार को वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. जागरुकता अभियान के तहत वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट और बिना कागजात के पकड़े गए 70 चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. चालकों को सड़क सुरक्षा की टीम एवं मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ने रोड सेफ्टी को लेकर काउंसलिंग की.

जागरुकता से कम होगी दुर्घटनाएं

इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. ऐसा कर अपनी व यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है. जागरुकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर रवि प्रसाद, दिलीप कुमार एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : मंत्री">https://lagatar.in/minister-chamra-linda-expressed-displeasure-over-zero-progress-of-pre-matric-scholarship/">मंत्री

चमरा लिंडा ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की शून्य प्रगति पर जतायी नाराजगी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही