Search

 
 
 

चांडिल : कुकड़ू प्रखंड के सिरुम में चला नशा मुक्ति अभियान

 
Chandil (Dilip Kumar) : नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरुवार को कुकड़ू प्रखंड के सिरुम में जागरूकता रैली निकाली गई. जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि सुनील महतो ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई. इस दौरान लोगों को नशा के कारण होने वाले नुकसान और इसके दुष्परिणाम की जानकारी दी गई. लोगों को बताया गया कि नशा जिंदगी के साथ एक खुशहाल परिवार को भी बर्बाद कर देता है. नशा के कारण परिवार में आपसी विवाद होता है, जो कभी-कभी विकराल रूप भी धारण कर लेता है. नशा करने वाले लोग अपराध को भी अंजाम देते हैं. जागरूकता रैली के दौरान लोगों को नशा पान से दूर रहने की अपील की गई. इस दौरान नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए लोगों से सार्थक पहल करने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-celebrates-chandrayaan-3s-successful-landing-distributes-sweets/">चाईबासा

: चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर भाजपा ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही