Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दवा कंपनी रेनोविजन एक्सपोर्ट में ड्रग विभाग का छापा, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चल रही जांच

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुईयाडीह स्थित दवा कंपनी रेनोविजन एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में ड्रग विभाग की टीम ने छापेमारी की है. ड्रग विभाग के अधिकारी शुक्रवार सुबह दस बजे ही कंपनी के अंदर हैं. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हो रही छापेमारी में चांडिल पुलिस की टीम भी शामिल है. छापेमारी टीम ने कंपनी के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है. बताया जा रहा है कि टीम द्वारा कंपनी में बनाए जाने वाली दवाओं के सैम्पल की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-laghu-udyog-bharti-protested-against-the-notice-issued-for-the-recovery-of-holding-tax/">आदित्यपुर

: होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर जारी नोटिस का लघु उद्योग भारती ने किया विरोध

पहले भी चर्चा में रही है कंपनी

बता दें कि चांडिल के भुईयाडीह स्थित रेनोविजन एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पहले भी चर्चा में रही है. कंपनी प्रबंधन पर लॉकडाउन के दौरान अवैध रूप से कोरोना की दवा बेचने का आरोप लगा था, जबकि उस समय कोरोना की कोई वैक्सीन या दवा नहीं निकली थी. स्थानीय प्रशासन द्वारा जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई के लिये जिले के सिविल सर्जन को रिपोर्ट भेजी गई थी. पिछले वर्ष  सितंबर माह में भी ड्रग इंस्पेक्टर ने इस कंपनी में छापेमारी कर दवाओं के सैम्‍पल लिए थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ultrasound-machine-installed-in-jugsalai-chc-pregnant-women-will-be-examined-for-free/">जमशेदपुर

: जुगसलाई सीएचसी में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क होगी जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही