Search

 
 
 

Chandil : अल्पवृष्टि के कारण 50 प्रतिशत भी नहीं हो सकी खेती, किसान चिंतित

 
  • सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य शुरू करने की मांग
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र समेत पूरे जिले में अल्पवृष्टि होने के कारण कृषि कार्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है. सरायकेला-खरसावां जिले में 17 अगस्त तक मात्र 48.1 प्रतिशत ही धान की खेती की जा सकती है. सावन माह समाप्त हो चुका है. ऐसे में किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं. समय से बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी छा गई है. बारिश के अभाव में खेती नहीं कर पाने के कारण उनके समक्ष विकट परिस्थिति उत्पन्न हो रही है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के किसान खेती के लिए मानसून की बारिश पर निर्भर रहते हैं. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-changing-india-celebrated-rakshabandhan-with-the-children-of-chaya-girls-home/">Chaibasa

: छाया बालिका गृह के बच्चों के संग चेंजिंग इंडिया ने मनाया रक्षाबंधन
यहां किसानों के लिए सिंचाई का कोई खास इंतजाम नहीं किया गया है. ऐसे में अगर समय पर मानसून की बारिश हुई तो किसान सही ढंग से खेती कर पाते हैं और अगर समय पर मानसून की बारिश नहीं हुई तो किसान धान की खेती नहीं कर पाते हैं. खेती को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई के नाम पर सरकार कई योजनाएं चलाने का दम भरती है, लेकिन धरातल पर किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलने से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों के अलावा राजनीतिक दल और विभिन्न संगठन क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए राहत कार्य चलाने की मांग करने लगे हैं. उल्लेखनीय है कि सरायकेला-खरसावां जिले में एक लाख हेक्टेयर भू-भाग पर धान की खेती की जाती है. इनमें से अब तक मात्र 48014 हेक्टयर में ही धान की खेती की गई है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-sisters-prayed-for-long-life-by-tying-raksha-thread-on-brothers-wrist/">Chakradharpur

: बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा डोर बांधकर लंबी उम्र की कामना की
319.2 के स्थान पर 174.6 एमएम हुई बारिश सरायकेला खरसावां जिले में 17 अगस्त तक 174.6 एमएम बारिश हुई है जबकि जिले का सामान्य बारिश 319 .2 एमएम है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में भी ईचागढ़ को छोड़कर बाकी तीन प्रखंडों में सामान्य से कम बारिश हुई है. कम बारिश का असर कृषि कार्य पर पड़ा है. अनुमंडल क्षेत्र के चांडिल प्रखंड में 17 अगस्त तक 233.8 एमएम बारिश हुई है जबकि यहां का सामान्य बारिश 372 एमएम है. वहीं नीमडीह प्रखंड में 157.9 एमएम बारिश हुई है, जबकि यहां का सामान्य बारिश 286 एमएम है. इसी प्रकार कुकड़ू प्रखंड में 103.8 एमएम बारिश हुई है, जबकि यहां का सामान्य बारिश 129 एमएम है. ईचागढ़ प्रखंड में 17 अगस्त तक145.6 एमएम बारिश हुई है, यहां का सामान्य बारिश 114.7 एमएम है. अनुमंडल क्षेत्र में कहीं-कहीं थोड़ी बारिश होने से कुछ जगहों पर रोपनी हुआ है. लेकिन पर्याप्त पानी नहीं होने से किसानों को रोपनी करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-rakshabandhan-the-festival-of-unwavering-love-between-brother-and-sister-concluded-with-joy-and-happiness/">Kiriburu

: भाई-बहन का अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही