Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हरेलाल महतो के प्रयास से हाड़ोडीह स्कूल को मिला शिक्षक व शिक्षिका

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के हाड़ोडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अतिरिक्त शिक्षक बच्चों को शिक्षा देंगे. स्कूल में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के प्रयास से वनराज स्टील कंपनी की ओर से एक शिक्षक और एक शिक्षिका की पदस्थापना किया गया है. शिक्षक व शिक्षिका को कंपनी की ओर से मानदेय दिया जाएगा. बुधवार को बसंत पंचमी के अवसर पर हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में दोनों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. कंपनी के पीआरओ अरूण कुमार सोलंकी ने आजसू पार्टी के नेता हरेलाल महतो के साथ शिक्षक व शिक्षिका को पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-campaign-will-be-run-to-take-rahul-gandhis-struggle-to-villages-sudhanshu/">धनबाद

: राहुल गांधी के संघर्ष को गांवों तक पहुंचाने को चलेगा अभियान- सुधांशु
इस संबंध में हरेलाल महतो ने कहा कि विद्यालय की सरकारी शिक्षिका लूसी घटवारी ने उनसे मिलकर विद्यालय में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा किया था. विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर भी बात हुई थी. इसके बाद उन्होंने इस संबंध में निकटवर्ती वनराज स्टील कंपनी से बात कर सीएसआर के तहत विद्यालय में शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की. कंपनी प्रबंधन दो शिक्षक देने पर राजी हुआ और साक्षात्कार के बाद एक शिक्षक व एक शिक्षिका की पदस्थापना किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-new-deputy-commissioner-of-ps-singhbhum-kuldeep-choudhary-takes-charge/">चाईबासा

: प सिंहभूम के नए उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने पदभार ग्रहण किया

विद्यालय में एक सरकारी व दो पारा शिक्षक

इस संबंध में विद्यालय की शिक्षिका लूसी घटवारी ने बताया कि विद्यालय में कुल 132 बच्चे पढ़ते हैं. कक्षा आठवीं तक के 132 बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में एक सरकार के अलावा दो पारा शिक्षक पदस्थापित हैं. शिक्षकों की कम संख्या कम रहने के कारण बचों को पठन-पाठन सही तरीके से नहीं हो रहा था. अब विद्यालय में शिक्षक के रूप में बुद्धेश्वर महतो और शिक्षिका के रूप में तुला महतो मिला है. उन्होंने आशा जताया है कि इससे बच्चों को शिक्षा हासिल करने में सहुलियत होगी. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-14-lakh-rupees-stolen-by-breaking-car-glass-in-kanke-road/">रांची

: कांके रोड में कार का शीशा तोड़कर 14 लाख की चोरी
शिक्षिका ने बताया कि इसकी आधिकारिक सूचना प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिया जाएगा. इसके बाद अन्य शिक्षकों की भांति दोनों को बच्चों को पढ़ाने के लिए कार्यभार दिया जाएगा. वहीं वनराज स्टील के पीआरओ अरूण कुमार सोलंकी ने बताया कि शिक्षक व शिक्षिका को कंपनी की ओर से मानदेय दिया जाएगा. कंपनी अपने सीएसआर फंड के तहत क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने की कोशिश करेगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-worship-of-mother-saraswati-enthusiasm-shown-among-children/">लातेहार

: मां सरस्वती की आराधना, बच्चो में दिखा उत्साह

चांडिल : मां वीणापानी की आराधना में लीन हुआ अनुमंडल

  • पूजा की मची धूम, बना आकर्षक पंडाल व माता की भव्य प्रतिमा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Saraswati-Puja.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : बसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना में समूचा अनुमंडल क्षेत्र लीन हो गया है. सुबह से ही चारों ओर वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण गुंजायमान हो रहा था. अनुमंडल क्षेत्र में चारों ओर सरस्वती पूजा की धूम देखी जा रही है. क्षेत्र में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल बनाए गए हैं, जहां माता की भव्य व आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है. पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य पर कई स्थानों में खेलकूद प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद कई स्थानों में प्रसाद व खिंचड़ी भोग का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-worship-of-mother-saraswati-enthusiasm-shown-among-children/">लातेहार

: मां सरस्वती की आराधना, बच्चो में दिखा उत्साह

आकर्षण का केंद्र बना तालाब के अंदर स्थापित प्रतिमा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chandil-Saraswati-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सरस्वती पूजा के अवसर पर लेंगडीह में तालाब के अंदर स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. चारों ओर पानी से घिरे प्रतिमा के आसपास अाकर्षक साज-सज्जा भी किया गया है. एसबीसी लेंगडीह की ओर से प्रतिवर्ष नए-नए तरीके से पूजा का आयोजन किया जाता है. इसके अलावा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बने आकर्षक पूजा पंडाल लोगों के कौतूहल का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-arrested-with-weapons-in-mango-firing-case/">जमशेदपुर

: मानगो फायरिंग मामले में हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
गुफानुमा पूजा पंडाल, इको फेंडली पूजा पंडाल, युवाओं के द्वारा अपने हाथों से घर व आसपास के सामग्रियों से निर्मित पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आने वाले तीन से चार दिनों तक अनुमंडल क्षेत्र में सरस्वती पूजा की धूम मची रहेगी. इस अवसर पर स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-campaign-will-be-run-to-take-rahul-gandhis-struggle-to-villages-sudhanshu/">धनबाद

: राहुल गांधी के संघर्ष को गांवों तक पहुंचाने को चलेगा अभियान- सुधांशु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही