Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : दुर्गोत्सव की मची धूम, चौथे दिन पूजीं गई मां कुष्मांडा

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गोत्सव की धूम मची है. शारदीय नवरात्र पर होने वाले दुर्गा पूजा को लेकर लोगों को उत्साह देखते ही बन रहा है. चौका में सार्वनिक श्रीश्री नवदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शारदीय नवरात्र पर नवदुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. यहां महालया के दिन से ही दुर्गोत्सव प्रारंभ हो जाता है. नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को चौका में मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की श्रद्धालुओं ने आराधना की. देवी भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा देवी की आराधना कर भक्तों ने परिवार की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-new-sdo-girija-shankar-takes-charge-from-ranjit-lohra/">चांडिल

: नए एसडीओ गिरिजा शंकर ने रंजीत लोहरा से लिया पदभार

बाजार में दिख रही रौनक

मंदिरों में सुबह होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, सुबह सबसे पहले देवी की कलश यात्रा निकाली गई. कलश स्थापना के बाद भक्तों ने विधि विधान से मां भगवती की पूजा अर्चना की. दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में भी रौनक देखने को मिल रहा है. ग्रामांचलों में दुर्गा पूजा पर सभी नए वस्त्र पहनकर खुशियां मनाते हैं. दुर्गा पूजा जैसे-जैसे निकट पहुंच रहा है, लोग अपनी तैयारियों को पूरी करने लगे हैं. बाजार में खरीदारी को लेकर भी लोग उमड़ रहे हैं. वहीं पूजा आयोजन समिति भी पूजा आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने में जुट गए है. सभी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही