Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chandil : फदलोगोड़ा में प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव संपन्न

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के फदलोगोड़ा में देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही सोमवार को दुर्गोत्सव का समापन हो गया. यहां श्रीश्री सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्र पर दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष विजया दशमी पर महिलाओं ने जमकर सिंदूर खेला. पारंपरिक रीति-रिवाज से माता को विदाई देने के बाद सोमवार को प्रतिमा का वसर्जन कर दिया गया. प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई. गाजे-बाजे के साथ थिरकते हुए जुलूस में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं. मूर्ति विसर्जन में महिलाओं ने भी जमकर डांस किया. दुर्गापूजा के बाद मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में भ्रमण कराने के बाद किया गया. पूजा आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बैंड बाजे एवं साउंड सिस्टम के साथ नाचते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया और खुशी-खुशी मां दुर्गा को विदाई दी. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-police-recovered-two-ieds-from-tonto-police-station-area-naxalite-plan-failed/">Kiriburu

: टोंटो थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो आइइडी बरामद, नक्सली योजना विफल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही