Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला सा दिखाई दिया. इस दौरान तेज हवा बहने के साथ जमकर बारिश हुई. हालांकि कुछ-कुछ दूरी पर कहीं बारिश हुई तो कहीं सूखा ही रहा. दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और चांडिल गोलचक्कर से रांची की ओर घने बादल छा गए. देखते ही देखते आसमान में छाए बादल बारिश की बूंदें बनकर धरती पर गिरने लगी. इसी समय चांडिल गोलचक्कर से जमशेदपुर की ओर बारिश नहीं हो रही थी. चौका की ओर बारिश रुकने के बाद चिलगु, कांदरबेड़ा की ओर झमाझम बारिश शुरू हुई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-elephants-encamped-in-manikui-forest-villagers-in-panic/">चांडिल
: मानीकुई जंगल में हाथियों ने जमाया डेरा, दहशत में ग्रामीण
: मानीकुई जंगल में हाथियों ने जमाया डेरा, दहशत में ग्रामीण
Leave a Comment