Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चारों ओर ईद की खुशी, एक-दूसरे के गले मिलकर दे रहे लोग बधाई

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के मुस्लिम बहुल इलाकों में चारों ओर ईद की खुशियां दिख रही है. अनुमंडल क्षेत्र के कपाली, चांडिल, चौड़ा, तिरुलडीह, गौरांगकोचा, आमड़ा, सिंदूरपुर आदि क्षेत्राें में लोग आपसी एकता और भाईचारे के साथ एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं. ईद की अधिक खुशी छोटे-छोटे बच्चों के बीच देखने को मिल रही है. नए-नए कपड़े पहनकर बच्चें ईद की खुशियां मना रहे हैं. माह भर रखे गए रोजा के बाद शुक्रवार की शाम ईद का चांद नजर आया. इसके बाद मस्जिदों से शनिवार को ईद मनाने का ऐलान किया गया था. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-eid-celebrated-peacefully/">बहरागोड़ा

: शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई ईद

नमाज अताकर मांगी अमन-चैन की दुआ

[caption id="attachment_615803" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/22-chandil-EID-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> चांडिल ईदगाह में नमाज के लिए जुटी भीड़.[/caption] इसके पूर्व मस्जिद व ईदगाहों में नमाज अता कर देश व क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे, इसके लिए दुआ की गई. लोगों के बीच आपसी भाईचारा बना रहे, राज्य व देश की तरक्की हो, लोगों में समृद्धि आए इसकी दुआ की गई. चांडिल और चौड़ा में ईदगाह मैदान में सुबह नमाज पढ़ा गया. वहीं कपाली, गौरांगकोचा, आमड़ा, तिरुलडीह, सिंदूरपुर समेत अन्य स्थानों में मस्जिदों में नमाज अता की गई. नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. नमाज अता करने के लिए मस्जिद व ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Kapali-ED-Namaj.jpg"

alt="" width="700" height="404" /> इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-eid-prayers-offered-in-mazgaon-and-khadpos/">मझगांव

: खड़पोस व मझगांव में अदा की गई ईद की नमाज

सुरक्षा के लिए तैनात से पुलिस के जवान

ईद को लेकर मस्जिद व ईदगाहों में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था. कपाली, चांडिल समेत अन्य स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस के जवान तैनात किए गए थे. वहीं नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने लच्छा, सवैंई समेत अन्य लजीज पकवानों का आनंद उठाया. एक-दूसरे के घर जाकर लोगों ने ईद की बधाई दी. महिलाएं भी एक-दूसरे के घर जाकर लजीज पकवानों का लुत्फ उठा रही है. वहीं अन्य धर्मावलंबियों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही