Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनुमंडल क्षेत्र में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को शान व शौकत के साथ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया. चांडिल, कपाली, गोरांगकोचा, तिरुलडीहचौड़ा समेत अन्य क्षेत्र में सुबह से ही ईद मिलादुन्नबी का धूम है. लोग एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दे रहे हैं. 571 ईस्वी को शहर मक्का में पैगंबर साहब हजरत मुहम्मद सल्ल. का जन्म हुआ था. इसी की याद में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाता है. उन्होंने ही इस्लाम धर्म की स्‍थापना की है. पैगंमबर मोहम्मद की यौम-ए-पैदाइश के मौके पर गुरुवार को मुख्य सड़क से लेकर गली मुहल्ले तक मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-crowd-of-devotees-gathered-in-baba-temple-on-anant-chaturdashi/">देवघर

: अनंत चतुर्दशी पर बाबा मंदिर में भक्तों की जुटी भीड़

अमन चैन की मांगी दुआ 

[caption id="attachment_770615" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Chandil-Eid-Julus-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> तिरुलड़ीह में निकाले गए जुलूस में शामिल लोग.[/caption] चांडिल स्थित जामा मस्जिद से सदर शमशेर अली के नेतृत्व में तिरंगा व धार्मिक झंडे और गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. जुलूस चांडिल कालेज मोड़ जाने के बाद में रोड़ होते हुए होटल राहुल पैलेस और डैम रोड़ का भ्रमण करते हुए वापस मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ. इसके बाद मस्जिद में फातिया पढ़ा गया इस दौरान देश के साथ पूरे विश्व में अमन चैन और सलामती की दुआ मांगी गई. इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही