Search

 
 
 

Chandil : कुकडू के बनगोड़ा में आठ मकान जलकर राख, लाखों की क्षति

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. चांडिल डैम के किनारे जंगली क्षेत्र में हाथियों का झुंड सहज ही देखा जा सकता है. भोजन व पानी की तलाश में जंगली हाथी आबादी वाले क्षेत्र में ही डेरा जमा लिया है. बुधवार को सुबह कुकडूू प्रखंड क्षेत्र के कुमारी गांव के टोला बनगोड़ा में जंगली हाथियों का उत्पात देखने को मिला. बनगोड़ा में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आठ मकान जलकर स्वाहा हो गए. बताया जा रहा है कि गांव में जंगली हाथी पहुंचे थे. घर के अंदर रखे अनाज को अपना आहार बनाने के लिए जुगत भिड़ा रहे थे, इसी दौरान बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ. तार से निकले चिंगारी से पुआल के घरों में आग लग गई और देखते ही देखते आठ घर जलकर राख हो गए. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-saranda-troubled-by-goat-thieves-goats-running-away-from-bolero/">Kiriburu

: बकरी चोरों से सारंडा के लोग परेशान, बोलेरो से लेकर भाग रहे बकरी

नकद समेत 38 बकरा-बकरी जले

[caption id="attachment_905087" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Chandil-Ash.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जले मकान.[/caption] ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के उत्पात के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण आठ लोगों का मकान जलकर राख हो गया. आगलगी में प्रेमचांद महतो, संतोष महतो, विनोद महतो, धरमु महतो, सुनील महतो, मनोज महतो, वीरेन महतो और जीतेंद्रनाथ महतो का मकान जलकर राख हो गया. घटना में नकद समेत 38 बकरा-बकरी, मुर्गा-मुर्गी, धान-चावल, कपड़ा- बर्तन समेत मकान के अंदर रखे गृहस्थी के सारे सामान जलने की बात कही जा रही है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि जंगली हाथी के प्रकोप के कारण सभी लोग स्कूल में सोये हुए थे. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथी पार होने के दौरान बिजली की तार गिरने से शार्ट सर्किट हुआ. इस घटना में घरों के अंदर रखे सभी प्रकार के प्रमाण पत्र व अन्य कागजात भी जलकर राख हो गये. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-two-goats-worth-rs-30-thousand-stolen-from-an-old-woman/">Kiriburu

: वृद्ध महिला का 30 हजार रुपए का दो बकरा चोरी

जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने किया दौरा

घटना की जानकारी मिलने के बाद ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, वन क्षेत्र पदाधकारी मैनेजर मिर्धा समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजसेवक, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता आदि ने दौरा कर क्षति का जायजा लिया. पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और क्षति का आकलन किया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-tired-of-torture-three-months-pregnant-woman-commits-suicide-suicide-note-recovered/">Jamshedpur

: प्रताड़ना से तंग तीन माह की गर्भवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

कर्मियों से क्षति का आकलन कराया जा रहा है

बिजली का तार गिरने से आठ घर जले हैं. इन घरों में बकरा-बकरी व मवेशी रखा जाता था. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, कुछ जानवर जलकर मरे हैं. कर्मियों से क्षति का आकलन कराया जा रहा है. सभी पीड़ित परिवारों को अनुमंडल प्रशासन और वन विभाग की ओर से एक-एक तिरपाल दिया गया है. स्कूल भवन में रहने और राशन की व्यवस्था की गई है.

-शुभ्रा रानी, अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही