Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : ईचागढ़ प्रखंड के सात केंद्रों पर होगा सेविका-सहायिका का चुनाव

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ प्रखंड के सात आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से सेविका व सहायिका का चयन किया जाएगा. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी साधना चौधरी ने बताया कि ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सात आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका व सहायिका का पद रिक्त है. सरकार के निर्देशानुसार रिक्त स्थान पर चुनाव कराया जाएगा. सभी केंद्रों पर ग्राम सभा के माध्यम से सरकार के मापदंड का अनुपालन करते हुए सेविका-सहायिका का चुनाव किया जाएगा. चुनाव को लेकर तिथि की घोषणा निर्धारित कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-chakulia-premier-league-the-bloods-beat-tigers-by-76-runs/">चाकुलिया

: चाकुलिया प्रीमियर लीग : द ब्लड ने टाइगर्स को 76 रनों से हराया

इस दिन होगा चुनाव 

आंगनबाड़ी केंद्र सालुकडीह में तीन अक्टूबर को, आदरडीह में चार अक्टूबर को, सितु में नौ अक्टूबर को, पामिया में 10 अक्टूबर को, बड़ा आमड़ा में 11 अक्टूबर को, पाटपुर में 12 अक्टूबर को और कुडूकतोपा आंगनबाड़ी केंद्र में 13 को सेविका-सहायिका का चयन किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार सभी प्रकार के शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ आमसभा में उपस्थित रहेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही