Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : वनराज स्टील कंपनी में करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र स्थित वनराज स्टील कंपनी में गुरुवार को एक इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक का नाम लखीराम मार्डी बताया जा रहा है. 35 वर्षीय लखीराम मार्डी छोटा लाखा गांव का निवासी था और वनराज स्टील कंपनी में ठेकेदार के अंदर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था. गुरुवार को काम के दौरान बिजली तार की चपेट में आने के बाद कंपनी प्रबंधन के द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. टीएमएच में जांच के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतक का शव सीएमएस में ही है जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-foundation-stone-for-drain-construction-in-ichhapur-goalpara/">आदित्यपुर

: इच्छापुर ग्वालपाड़ा में नाली निर्माण का शिलान्यास

सुरक्षा उपकरण नहीं रहने के कारण हुई इलेक्ट्रीशियन की मौत

वनराज स्टील कंपनी में डीएल ठेकेदार के अंदर कार्यरत लखीराम माली की मौत सुरक्षा उपकरण नहीं रहने के कारण हुई है. ऐसा आरोप कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने लगाया है. मृतक के साथी मजदूरों का कहना है कि कंपनी में कार्यरत कामगारों को कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार की ओर से पर्याप्त सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया जाता है. सुरक्षा उपकरण नहीं रहने के कारण ही गुरुवार को लखीराम मार्डी की मृत्यु हुई है. इस मामले को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण और कंपनी प्रबंधन के बीच बैठक होगी. ग्रामीण कंपनी प्रबंधन से मृतक के परिजनों को स्थायी नौकरी देने के साथ मुआवजा की मांग करेंगे. बताया जा रहा है कि मृतक की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही