Search

 
 
 

चांडिल : बिजली विभाग ने जेएमटी कंपनी से वापस लिया मीटर व मीटरिंग यूनिट

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा सड़क पर नूतनडीह, बानसा में स्थित जेएमटी कंपनी के खिलाफ बिजली विभाग ने कार्रवाई की है. वैसे विभाग ने कंपनी का बिजली बिल बकाया रहने के कारण डेढ़ साल पहले ही कनेक्शन काट दिया है. बंद कंपनी से शुक्रवार को बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने विभाग के द्वारा दिए गए मीटर और मीटरिंग यूनिट को वापस ले लिया. इसकी जानकारी देते हुए बिजली विभाग के कनीय अभियंता दिवाकर उरांव ने बताया कि मीटर और मीटरिग यूनिट विभाग की संपत्ति है, कंपनी को दिया गया था. उन्होंने बताया कि कंपनी का लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-new-schemes-were-selected-in-the-meeting-of-pansus/">मुसाबनी

: पंसस की बैठक में नई योजनाओं का हुआ चयन

डेढ़ साल से बंद है प्लांट

नूतनडीह, बानसा स्थित जेएमटी कंपनी पिछले डेढ़ साल से बंद है. कंपनी का करोड़ों रुपये बैंकों का कर्ज बकाया रहने के कारण मामला नेशनल कंपनी लाॅ ट्रिब्यूनल में चला गया है. अब कंपनी को एनसीएलटी ने जब्त कर लिया है. उसी समय कंपनी का बिजली कनेक्शन भी काटा गया है. शुक्रवार को बिजली विभाग ने चौका थाना की पुलिस के साथ कंपनी पहुंचकर अपना सामान वापस ले लिया. बताया जा रहा है कि कंपनी का आदित्यपुर समेत अन्य स्थानों में स्थित यूनिट भी बंद है, जिसे एनसीएलटी ने जब्त किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही