Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : "उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य" योजना के तहत चांडिल में मना बिजली महोत्सव

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा की अध्यक्षता में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य 2047 योजना अंतर्गत बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया. चांडिल प्रखंड के सभागार में गुरुवार को आयोजित बिजली महोत्सव को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि मनुष्य की जीवन शैली में जिस प्रकार भोजन, पानी, शिक्षा आदि की आवश्यकता है उसी प्रकार विद्युत भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है. इसके बिना जनमानस अधूरा है. केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से ही यह संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विद्युत उत्पादन में अग्रसर है. एसडीएम ने कहा कि हमें सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायो गैस जैसे विभिन्न अन्य तकनीकों के द्वारा विद्युतिकरण को बढ़ावा देना चाहिए. [caption id="attachment_372261" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chandil-Bijli-Mahotsav-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-distribution-of-kcc-organized-at-the-block-headquarters-mega-camp/">घाटशिला

: प्रखंड मुख्यालय में मेगा शिविर लगा केसीसी का किया वितरण

देश के विकास में विद्युतीकरण का महत्वपूर्ण योगदान

इस अवसर पर दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी ) के कार्यपालक अभियंता सुब्रतो गांगुली ने कहा कि आजादी के 67 साल बाद भी देश के काफी ग्रामीण क्षेत्र विकास से दूर थे, जहां विद्युतीकरण नहीं पहुंच पाई थी. गांव तक पहुंचने का कोई साधन नहीं रहने, कहीं ऊंचे पहाड़ तो कहीं कच्चे रास्तों के कारण दुर्गम क्षेत्रों में विद्युतीकरण का काम नहीं किया जा सका था. अब सरकार के दृढ़ संकल्प व विभाग के अथक प्रयास से भारत के हर गांव को विद्युतीकरण कर रौशन किया गया है. कार्यपालक अभियंता सुब्रतो गांगुली ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देश के विकास में विद्युतीकरण का महत्वपूर्ण योगदान है. आज हर गांव अपनी तरक्की की कहानी स्वयं बयान कर रही है. इस दौरान उन्होंने विद्युतीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-released-the-calendar-of-sports-competition-18-events-will-be-organized-throughout-the-year/">चाईबासा

: कोल्हान विश्वविद्यालय ने खेल प्रतियोगिता का कैलेंडर किया जारी, पूरे साल में 18 इवेंट होंगे आयोजित

डॉक्यूमेंट्री वीडियो के माध्यम से दी जानकारी

उक्त अवसर पर डॉक्यूमेंट्री वीडियो के माध्यम से बिजली के क्षेत्र में सरकार की अबतक की उपलब्धियों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही भविष्य में विद्युतीकरण से जुड़े योजनाओं के बारे में बताया गया. देश में बिजली की चार लाख मेगावाट की उत्पादन क्षमता है और 1.6 लाख बिजली लाइन बनाई गई है. वहीं सौभाग्य योजना के तहत शत-प्रतिशत घरों को अच्छादित किया गया है. कार्यक्रम के दौरान खरसावां नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा सांस्कृतिक नृत्य पेश किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-life-sentence-for-gang-rape-of-a-girl-in-sakchi/">जमशेदपुर:

साकची में युवती से सामुहिक दुष्कर्म में मिली उम्रकैद की सजा

नाटक के माध्यम से विद्युत की महता को बताया गया

मौके पर नाटक के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार विधुत जीवन की आवश्यकता है और इसकी बचत क्यों करनी चाहिए. इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने किया. इस अवसर पर अंचल अधिकारी प्रणव अम्बाष्ठा, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता महेश्वर कुमार, सूर्यमानी सिंह समेत अन्य कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही