Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण कई स्थानों में शुक्रवार की सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए चांडिल के विद्युत कनीय अभियंता दिवाकर उरांव ने बताया कि चांडिल प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र स्थित काली मंदिर फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किए जाने के कारण शुक्रवार सुबह 6 से लेकर 10 बजे तक बिजली व्यवस्था बाधित रहेगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-devotees-kept-taking-a-dip-in-the-ganges-of-shyam-prabhus-hymns/">चाईबासा

: श्याम प्रभु के भजनों की गंगा में डुबकी लगाते रहे भक्त

इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

इस दौरान फदलोगोड़ा, आसनबनी, कांदरबेडा, शहरबेड़ा समेत आसपास के क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बाधित रहेगी. वही चांडिल में 33 हजार केवीए का मेंटेनेंस कार्य होने के कारण चांडिल बाजार, डैम रोड, कांड्रा रोड, चौका, मुखिया होटल आदि क्षेत्र में सुबह 8 से 11 तक बिजली व्यवस्था बाधित रहेगी. कनीय विद्युत अभियंता दिवाकर उरांव ने बताया कि यह रेगुलर मेंटेनेंस का कार्य है. मेंटेनेंस का कार्य समाप्त होने के साथ ही बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही