Search

 
 
 

चांडिल : कुकड़ू और नीमडीह में 10 से तीन बजे तक बाधित रहेगी बिजली

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह और कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में रविवार को सुबह 10 से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. नीमडीह प्रखंड के आदरडीह स्थित विद्युत सब स्टेशन में 33000 केवीए में मेंटेनेंस का काम किए जाने के कारण दोनों प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए नीमडीह प्रखंड के कनीय विद्युत अभियंता मानिक चंद्र शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य खत्म होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-the-winner-of-the-football-competition-in-bhootiya-the-tulibad-bengal-team-got-a-prize-of-rs-15000/">बहरागोड़ा

: भूतिया में फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टुलीबड़ बंगाल की टीम को 15,000 रुपए का मिला पुरस्कार

निर्बाध आपूर्ति के लिए सब स्टेशनों में हो रहे मेंटेनेंस का कार्य

नीमडीह प्रखंड के आदरडीह स्थित विद्युत सब स्टेशन से ही नीमडीह और कुकडू प्रखंड के समस्त क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है. विभाग ने रविवार को 33000 केवीए में मेंटेनेंस कार्य करने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है. उल्लेखनीय है कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में बिजली विभाग द्वारा पुराने तार को बदल कर नया तार लगाया जा रहा है. वहीं बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए सब स्टेशनों में मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है. बावजूद इसके बिजली की अनियमित आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही