Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : गांव में घूमने के दौरान कुआं में गिरा हाथी, घायल

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के आंडा गांव में घूम रहा हाथी कुआं में गिर गया. घटना बुधवार देर रात की है. हाथी अंडा गांव के रोहिन सिंह मुंडा के सिंचाई कुआं में करीब 30 फीट नीचे गिरा है. इससे हाथी के दहिना पैर में चोट लगने का अनुमान लगाया जा रहा है. कुआं में गिरने के बाद अपने साथियों को साथ नहीं पाकर हाथी पूरी रात चिंघाड़ते रहा. हाथी की चिंघाड से आसपास के ग्रामीण भयभीत हो गए. बताया जा रहा है कि झुंड में 19-20 हाथी हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-will-not-allow-outsiders-to-work-in-guva-sail-mine-geeta-koda/">नोवामुंडी

: बाहरी लोगों को गुवा सेल खदान में नौकरी नहीं करने देंगे : गीता कोड़ा

निकालने की जुगत में जुटा वन विभाग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-WELL-Hathi-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हाथी के कुआं में गिरने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रात को ही अंडा गांव पहुंची. वन क्षेत्र पदाधिकारी मनैजर मिर्धा के साथ फॉरेस्टर व वनकर्मियों का टीम कुआं में गिरे हाथी को निकालने की जुगत में जुट गया है. कुआं के पास दूर से दो जेसीबी के सहारे गड्ढा खोदा जा रहा है. 30 फीट नीचे गिरने के कारण दूर से गड्ढा खोदने का काम किया जा रहा है. वहीं वन विभाग ने इसकी सूचना रांची में वरीय पदाधिकारियों को भी दी है. रांची से विशेषज्ञों की रेस्क्यू टीम के अंडा पहुंचने की सूचना है. विभागीय पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 30 फीट नीचे गिरने के कारण हाथी को गंभीर चोट लगने की संभावना है. इसके लिए विशेषज्ञों की टीम की जरूरत पड़ेगी, ताकि घायल हाथी का समुचित इलाज किया जा सके. इसे भी पढ़ें : अरविंद">https://lagatar.in/cm-arvind-kejriwal-may-be-arrested-today-security-increased-at-the-main-gate-of-the-society/">अरविंद

केजरीवाल को आज गिरफ्तार कर सकती है ईडी! सोसायटी के मेन गेट पर बढ़ायी गयी सुरक्षा

हाथी देखने उमड़ी भीड़ 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-WELL-Hathi-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कुंए में गिरने के बाद हाथी का चिंघाड सुनकर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंचे. लोग हाथी को निकालने के लिए तरह-तरह के तरकीब सुझा रहे थे. ग्रामीणों का कहना है कि अपने साथी हाथी को नहीं पाकर हो सकता है कि झुंड के हाथी फिर इस क्षेत्र में पहुंचे. ग्रामीण जंगली हाथियों के झुंड के बार-बार गांव की ओर पहुंचने से भयभीत हैं. गुरुवार सुबह चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी के देखरेेख में दो जेसीबी मशीन के माध्यम से हाथी को निकलने का प्रयास किया जा रहा है. सुबह हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही