Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : तिरुलडीह में हाथी का उत्पात, ध्वस्त किया मकान, खाया अनाज

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल में कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद जंगली हाथी ऐ बार फिर अपनी उपस्थिति दिखाने लगे हैं. वैसे जंगली हाथियों का झुंड क्षेत्र में विचरन कर रहे थे. गुरुवार की रात अकेला घुम रहा जंगली हाथी चांडिल वन क्षेत्र के तिरुलडीह में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराया. कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह मध्य विद्यालय के समीप सिरकाडीह में जंगली हाथी ने विजय कालिंदी के घर पर हमला बोल दिया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-ddc-reviewed-mcmc-cell-outline-of-upcoming-programs-discussed-in-the-meeting/">लातेहार

: DDC ने एमसीएमसी कोषांग की समीक्षा की, बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी की चर्चा
हाथी ने विजय कालिंदी के घर को क्षतिग्रस्त कर घर के अंदर रखे अनाज को अपना निवाला बनाया. इसके साथ ही घर के अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया. जंगली हाथी के घर तोड़ने की सूचना मिलते ही लोग दहशत में आ गए. लोगों को डर सताने लगा कि जंगली हाथी एक बार फिर आक्रमक रूख अख्तियार कर रहे हैं. ऐसे में अब शाम ढलने के साथ ही लोगों का घर से निकलना बंद हो जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-anadis-wife-of-utkaliya-brahmin-community-passes-away/">आदित्यपुर

: उत्कलीय ब्राह्मण समाज के अनादि की पत्नी का निधन

सुरक्षा दे वन विभाग, जनप्रतिनिधि ले संज्ञान

जंगली हाथियों का उत्पात एक बार फिर शुरू होने के बाद लोग वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. लोगों का कहना हे कि वन विभाग जंगली हाथियों से जान व माल की सरुक्षा सुनिश्चित करे. आखिर लोग अब अपना घर-द्वार छोड़कर कहां जाएं. ऐसे में वन विभाग की जंगली हाथियों को जंगल से आबादी वाले क्षेत्र में आने से रोके. ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों को भी सक्रियता दिखाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-leopard-reached-residential-area-seen-in-kadma-bio-diversity-park/">जमशेदपुर

: रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, कदमा बायो डायवर्सिटी पार्क में दिखा
लोगों का कहना है कि अब चुनाव होने वाले है, अब तो जनप्रतिनिधि ऐसे मामलों पर संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल करे. ग्रामीणों ने विजय कालिंदी को उचित क्षतिपूर्ति देने की मांग की है. ग्रामीणों वन विभाग से जंगली हाथी केा वापस जंगल की ओर पहुंचाने की भी मांग की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही