Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : हाथियों ने फिर मचाया उत्पात, मकान किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात एकबार फिर से शुरू हो गया है. सोमवार को अहले सुबह जंगली हाथियों के झुंड ने चांडिल-कांड्रा सड़क पर स्थित तारकुआं में उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने तारकुआं निवासी मोना सिंह के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं कार्तिक कुंभकार के मकान के बाहर चाहरदीवारी को तोड़ दिया है. हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के पदाधिकारी तारकुआं पहुंचे और क्षति का जायजा लिया. मौके पर प्रभावितों को मुआजवा आवदेन पत्र का वितरण करते हुए वनकर्मियों ने जल्द मुआवजा का भुगतान करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर मुखिया ज्योतिलाल महली भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-death-hanging-over-the-head-in-saldih-basti-responsible-careless/">आदित्यपुर

: सालडीह बस्ती में सिर पर झूल रही मौत, जिम्मेदार बेपरवाह

सुरक्षा की मांग पर सड़क जाम

[caption id="attachment_610675" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hathi-utpat-11-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> सड़क जाम किए ग्रामीण व वाहनों की लगी लंबी कतार.[/caption] ग्रामीणों ने मुआवजा, जान-माल की सुरक्षा और हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ने की मांग पर सोमवार को सुबह करीब सात बजे से चांडिल-कांड्रा सड़क को जाम कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों का झुंड पिछले एक सप्ताह से इसी क्षेत्र में विचरण कर रहा है. बावजूद इसके हाथियों के झुंड को वापस जंगल की ओर भगाने के लिए वन विभाग अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई शुरू नहीं किया है. ऐसे में ग्रामीणों को जान-माल के नुकसान का भय सताने लगा है. विदित हो कि आठ अप्रैल को जंगली हाथी ने चांडिल प्रखंड के बालीडीह में एक व्यक्ति को कुचल कर मार दिया था. सड़क जाम की सूचना मिलते ही चांडिल थाना की पुलिस जामस्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता कर करीब साढ़े नौ बजे जाम हटाकर सड़क पर आवागमन शुरू करवाया. [caption id="attachment_610676" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hathi-utpat-22-300x212.jpg"

alt="" width="300" height="212" /> गिराया गया चारदीवारी.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jal-jeevan-mission-scheme-succumbed-to-corruption-the-platform-of-the-tap-started-uprooting/">चाईबासा

: जल जीवन मिशन योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, नल का प्लेटफार्म उखड़ने लगा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही