Chandil (Dilip Kumar) : लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस को अब अपनी संगठन की चिंता समाने लगी है. चुनाव को देखते हुए अब ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों में संगठन को मजबूत बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं रांची के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी कांग्रेस जन सम्मेलन कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों के अलावा आम जनता से मिलकर अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल पश्चिम, कुकड़ू, नीमडीह और ईचागढ़ में कांग्रेस जन सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है. अब चांडिल पूर्वी व कपाली में कांग्रेस जन सम्मेलन का आयोजन किया जाना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thief-caught-red-handed-while-stealing-battery-from-truck-in-telco/">जमशेदपुर
: टेल्को में ट्रक से बैटरी चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर
: पंचायत स्तर पर खुलेगी दवा दुकानें, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा आवेदन
: टेल्को में ट्रक से बैटरी चोरी करते रंगे हाथ धराया चोर
संगठन को बनाए मजबूत व धारदार
कांग्रेस जन सम्मेलन के दौरान पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय ने पार्टी के स्थानीय नेताओं को संगठन को मजबूत व धारदार बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संगठन को जिला से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ प्रखंड, पंचायत व बूथ सम्मेलन कराए. सभी कार्यकर्ता जन-जन तक राज्य सरकार के लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम करें. लोगों की समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालयों में जाएं और उसका समाधान कराएं. इस बार चुनाव में ना मोदी मैजिक चलेगा और ना मतदाता किसी जुमले का शिकार होंगे. इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-medicine-shops-will-open-at-panchayat-level-health-department-has-asked-for-application/">चाईबासा: पंचायत स्तर पर खुलेगी दवा दुकानें, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा आवेदन
Leave a Comment