Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : योजनाओं के निरीक्षण के दौरान अभियंता नदारत, स्पष्टीकरण के लिए लिखा पत्र

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार क्षेत्र में चल रही विभागीय योजनाओं के निरीक्षण के लिए नीमडीह पहुंची. इस दौरान उन्होंने रघुनाथपुर स्थित प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन डाक बंगला का निरीक्षण किया. वहीं काशीडीह गांव में बन रहे जलमीनार और सीमा में बन रहे पानी टंकी के निर्माण कार्य की जानकारी ली. मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास योजनाओं का लाभ लोगों को आसानी और सही रूप में मिले यही उनका प्रयास है. इसे भी पढ़ें :राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-cp-radhakrishnan-will-come-to-latehar-on-june-8-preparations-complete/">राज्यपाल

सीपी राधाकृष्णन 8 जून को आएंगे लातेहार, तैयारियां पूरी

नहीं पहुंचे सहायक व कनीय अभियंता

विभागीय योजनाओं के जांच के दौरान सहायक अभियंता व कनीय अभियंता अनुपस्थित रहे. अभियंताओं के अनुपस्थित रहने से जिप उपाध्यक्ष नाराज हुई और उनसे स्पष्टीकारण मांगने के लिए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखा. उन्होंने बताया कि जिला परिषद कार्यालय के पत्रांक 933 के माध्यम से सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को जांच के दौरान उपस्थित रहने के लिए कहा गया था. बावजूद इसके दोनों का अनुपस्थित रहना अभियंता की लापरवाही है. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की गुणवत्ता की जांच करने के लिए अभियंता गंभीर नहीं हैं. इसकी शिकायत की जाएगी. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-rata-puja-done-for-the-installation-of-the-statue-of-mata-solapuri/">चक्रधरपुर

: माता सोलापुरी की प्रतिमा स्थापना के लिए की गई राटा पूजा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही