Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : टुसू परब में भी सहायक अध्यापकों के हाथ खाली

Advertisement
Advertisement
  • नहीं मिला वेतन अब घर में कैसे मनेगा परब और कैसे बनेगा पीठा
Chandil (Dilip Kumar) : मुख्यमंत्री कहते हैं कि अगर केंद्र सरकार झारखंड को अपना सभी बकाया राशि दे देती है तो राज्य के लोग तीन पीढ़ी तक बैठकर खाएंगे. वहीं, झारखंड का महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक टुसू परब पर सहायक अध्यापकों के हाथ खाली है. इन्हें दिसंबर 2023 वेतन नहीं मिला है. खाली हाथ रहने के कारण सहायक अध्यापकों को यह चिंता सता रही है कि अब उनके घर टुसू परब कैसे मनेगा और घर में गुड़ पीठा कैसे बनेगा. परब पर बच्चों को नए कपड़े कहां से देंगे. सहायक अध्यापकों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण राज्य के महत्वपूर्ण मकर परब में गुड़, तेल, तिल, दही, चूड़ा, कपड़ा आदि खरीद नहीं पाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-along-with-refreshments-there-should-also-be-a-stall-of-knowledge-langar-in-the-city-kirtan-jamshedpuri/">जमशेदपुर

: नगर कीर्तन में जलपान के साथ ज्ञान के लंगर का स्टाल भी होना चाहिए: जमशेदपुरी
इस संबंध में कुकड़ु प्रखंड जेटेट पास सहायक अध्यापक संघ के प्रवक्ता गुणाधर महतो ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन के चार साल के कार्यकाल में पहली बार ऐसा हुआ है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों के राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. झारखंड को लगातार कई माह से केंद्र सरकार अपने केंद्रांश की 60 प्रतिशत राशि नहीं दिया है. ऐसे में रसोईया और सहायक अध्यापकों को लगातार वेतन का भुगतान करते आ रही है. अधिक बकाया होने के कारण अब राज्य सरकार ने भी अपना हाथ खड़ा कर लिया है. ऐसे में रसोइया और सहायके अध्यापकों पर सामत आ गया है. उन्होंने परब को ध्यान में रखते हुए भुगतान करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : FIH">https://lagatar.in/fih-womens-hockey-japan-holds-germany-to-a-draw/">FIH

महिला हॉकी: जापान ने जर्मनी को बराबरी पर रोका

पुरियारा में अखान यात्रा पर धमाल मचाएंगे वीडियो एलबम के कलाकार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Puriara.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : नीमडीह प्रखंड अंतर्गत पुरियारा गांव में अखान यात्रा के पावन अवसर पर 16 जनवरी को खेलाई चंडी मेला का आयोजन होगा. मां मंगल चंडी पूजा एवं मेला समिति पुरियारा, जुगीलोंगकादला द्वारा आयोजित प्रसिद्ध खेलाई चंडी मेला में डांस धमाका कार्यक्रम होगा. कुंदन कुमार, कनिका कर्मकार व प्रशांत दास डांस धमाका के बैनर तले राढ़ बंगला विडियो एलबम के अभिनेता शैलेंद्र, अभिनेत्री रितु, गायक कुंदन कुमार, गायिका कनिका कर्मकार समेत दर्जनों कलाकार गीत-संगीत एवं नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है. खेलाई चंडी मेला क्षेत्र का एक ऐसा सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन है जहां लोग एक साथ आते हैं, खुशी मनाते हैं और मनोरंजन का आनंद उठाते हैं. मेला में विभिन्न प्रकार के खेल, मनोरंजन और वाणिज्यिक गतिविधियां होती हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-along-with-refreshments-there-should-also-be-a-stall-of-knowledge-langar-in-the-city-kirtan-jamshedpuri/">जमशेदपुर

: नगर कीर्तन में जलपान के साथ ज्ञान के लंगर का स्टाल भी होना चाहिए: जमशेदपुरी

सांस्कृतिक विरासत को संजोने के अवसर है मेला

मेला समिति के सचिव निताई गोप ने कहा कि मकर संक्रांतिअखान यात्रा के पावन अवसर पर पुरियारा गांव स्थित मां मंगल चंडी मंदिर में झारखंड समेत पश्चिम बंगाल से हजारों श्रद्धालु पहुंचते है. भगवान के पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए आधुनिक रंगमंच का आयोजन किया जाता है. यह लोगों को एक-दूसरे से मिलवाने, नई चीजें खरीदने और सांस्कृतिक विरासत में जीने का मौका देता है. मेला के माध्यम से हम अपनी पारंपरिक संस्कृति को संजोने और विकसित करने का अवसर प्राप्त करते हैं. मेले के माध्यम से हम न केवल मनोरंजन का आनंद लेते हैं, बल्कि हमें अपनी परंपराओं, धर्म और संस्कृति के प्रति गर्व और सम्मान की अनुभूति भी होती. इसे भी पढ़ें : FIH">https://lagatar.in/fih-womens-hockey-japan-holds-germany-to-a-draw/">FIH

महिला हॉकी: जापान ने जर्मनी को बराबरी पर रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही